लाइव न्यूज़ :

उपसभापति चुनावः बीजद ने व्हिप जारी किया, नौ सांसदों को 14 सितंबर को सदन में उपस्थित रहने को कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2020 17:21 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओडिशा के मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक के साथ हुई बातचीत के अगले दिन जारी किया है। नीतीश कुमार ने इस बातचीत में राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव में राजग उम्मीदवार हरिवंश को समर्थन देने का पटनायक से आग्रह किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे 14 सितंबर, 2020 को राज्यसभा में चर्चा और पारित करने के लिए कुछ बहुत महत्वपूर्ण विधायी कार्य होंगे।"राज्यसभा में बीजू जनता दल के सभी सदस्यों से 14 सितंबर, 2020 को दिन भर सदन में उपस्थित रहने का अनुरोध किया जाता है।" नीतीश कुमार ने पटनायक से राजग उम्मीदवार को समर्थन देने का अनुरोध किया है।

भुवनेश्वरः बीजू जनता दल (बीजद) ने शुक्रवार को एक व्हिप जारी कर राज्यसभा के अपने सदस्यों को 14 सितंबर से शुरू होने जा रहे संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है।

पार्टी ने यह व्हिप, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओडिशा के मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक के साथ हुई बातचीत के अगले दिन जारी किया है। नीतीश कुमार ने इस बातचीत में राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव में राजग उम्मीदवार हरिवंश को समर्थन देने का पटनायक से आग्रह किया था।

जद (यू) सदस्य हरिवंश ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। बीजद सदस्यों से कहा गया है कि राज्यसभा में पार्टी के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि 14 सितंबर, 2020 को राज्यसभा में चर्चा और पारित करने के लिए कुछ बहुत महत्वपूर्ण विधायी कार्य होंगे।

राज्यसभा में बीजद के मुख्य सचेतक सस्मित पात्रा ने कहा, "राज्यसभा में बीजू जनता दल के सभी सदस्यों से 14 सितंबर, 2020 को दिन भर सदन में उपस्थित रहने का अनुरोध किया जाता है।" उपसभापति पद के लिए चुनाव 14 सितंबर को होने हैं। हालांकि नीतीश कुमार ने पटनायक से राजग उम्मीदवार को समर्थन देने का अनुरोध किया है। लेकिन बीजद ने अभी अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। पार्टी के रुख के बारे में पूछे जाने पर बीजद सांसद सुभाष सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अंतिम फैसला करेंगे।

बीजद ने पिछले चुनाव में हरिवंश का समर्थन किया था। हरिवंश के फिर से उपसभापति पद के लिए चुने जाने की संभावना है क्योंकि भाजपा को लगभग 140 सांसदों का समर्थन हासिल करने का भरोसा है। उसे वाईएसआर कांग्रेस, टीआरएस और बीजद से भी समर्थन की उम्मीद है। सदन में भाजपा नीत राजग की ताकत भी धीरे-धीरे 114 से अधिक हो गई है।

सदन के सदस्यों की प्रभावी संख्या 244 है और एक सीट खाली है। राजग के नेतागण सभी दलों के बीच आम सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हरिवंश को सर्वसम्मति से चुना जा सके। राज्यसभा में ओडिशा से 10 सीटें हैं जिनमें से नौ बीजद के पास हैं। एक सीट पर भाजपा के सदस्य हैं। पिछले साल जून में भाजपा के अश्विनी वैष्णव बीजद के समर्थन से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। 

टॅग्स :ओड़िसासंसद मॉनसून सत्रएम. वेकैंया नायडूनवीन पटनायकबीजू जनता दल (बीजेडी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा