लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसाः प्रियंका गांधी ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा, गृह मंत्री के घर जा रहे थे, पुलिस ने हमें रोका 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2020 18:20 IST

शांति मार्च में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम गृह मंत्री के घर तक जाकर उनका इस्तीफा मांगना चाहते थे लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया। दिल्ली आपका शहर है और इसे नष्ट किया जा रहा है, सरकार शांति बनाए रखने में विफल रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे दिल्ली में प्रभावित घरों का दौरा करें।प्यार और भाईचारा फैलाना हमारा कर्तव्य है। 

दिल्ली में हिंसा के खिलाफ यहां कांग्रेस मुख्यालय से बुधवार को निकाले गए शांति मार्च में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

शांति मार्च में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम गृह मंत्री के घर तक जाकर उनका इस्तीफा मांगना चाहते थे लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया। दिल्ली आपका शहर है और इसे नष्ट किया जा रहा है, सरकार शांति बनाए रखने में विफल रही है। 

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे दिल्ली में प्रभावित घरों का दौरा करें और शांति का संदेश दें। उन्होंने कहा कि प्यार और भाईचारा फैलाना हमारा कर्तव्य है। राष्ट्रीय राजधानी में शांति लौटाना सरकार, गृह मंत्री का काम है, वे विफल रहे। 

प्रियंका के अलावा मार्च में हिस्सा लेने वाले अन्य वरिष्ठ नेताओं में मुकुल वासनिक, के सी वेणुगोपाल, पी एल पुनिया, रणदीप सुरजेवाला, राजीव गौडा, शक्ति सिंह गोहिल, अजय सिंह लल्लू (उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रमुख), मणिशंकर अय्यर, सुष्मिता देव, कृष्णा तीरथ और सुभाष चोपड़ा शामिल थे।

पार्टी के मुख्य कार्यालय 24 अकबर रोड से तीस जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति तक मार्च शुरू हुआ। बहरहाल गांधी स्मृति पहुंचने से पहले ही नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। वे बैरीकेड से जाम किए गए मार्ग पर ही बैठ गए और महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाने लगे। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार से जारी हिंसा के परिप्रेक्ष्य में मार्च निकाला गया। एकता का संदेश देते हुए कांग्रेस के सदस्यों के हाथों में पोस्टर था जिस पर लिखा था -- ‘‘आज हमारा एक ही नारा, नहीं बंटे समाज हमारा।’’ 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीप्रियंका गांधीसोनिया गाँधीअमित शाहशाहीन बाग़ प्रोटेस्टजाफराबाद हिंसाकांग्रेसभरत अरुणआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा