लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः सुखबीर बादल बोले, हमने कभी भी बीजेपी से गठबंधन नहीं तोड़ा, हमारा गठबंधन पुराना है, नड्डा ने कहा-धन्यवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 17:18 IST

इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का अकाली दल के साथ सबसे पुराना और मजबूत गठबंधन है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन सबसे पुराना और मजबूत है।

Open in App
ठळक मुद्दे शिरोमणि अकाली दल चीफ सुखबीर सिंह बादल ने कहा, हमने कभी भी बीजेपी से गठबंधन नहीं तोड़ा। नड्डा ने कहा कि देश की आवश्यकता पर शिरोमणि अकाली दल हमेशा आगे आता रहा है और भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल होता रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भाजपा के साथ शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन सबसे पुराना और मजबूत है। देश की जरूरतों के समय अकाली दल हमेशा आगे आता है।’’ उन्होंने कहा कि आज अकाली दल ने दिल्ली में भाजपा को समर्थन देने का निर्णय किया है और हम इसके लिये उनके आभारी हैं।

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने कहा कि हम भाजपा को चुनाव में समर्थन दे रहे हैं। भाजपा के साथ हमारा गठबंधन राजनीतिक नहीं बल्कि भावनात्मक है, दोनों दलों का गठबंधन देश और पंजाब के हित एवं भविष्य तथा शांति के लिये है। इसमें लेन देन की कोई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि कुछ संवादहीनता की स्थिति थी और यह दूर हो गयी है। हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से भाजपा के लिये जुटेंगे। नड्डा और सुखबीर बादल के बीच संवाददाता सम्मेलन से पहले लम्बी वार्ता हुई। अकाली दल के दिल्ली का चुनाव नहीं लड़ने के निर्णय के बाद कई तरह की अटकलें सामने आ रही थी।

बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करतारपुर कारिडोर सहित अनेक कार्यो को आगे बढ़ाया है। शिरोमणि अकाली दल प्रमुख ने कहा कि हम संशोधित नागरिकता कानून के समर्थक है। पाकिस्तान और तालिबान के दौर में अफगानिस्तान से प्रताडि़त होकर आएं वहां के सिखों एवं अल्पसंख्यकों के मुद्दे को हमने लगातार उठाया। हमने मांग की थी कि इन्हें नागरिकता दी जाए।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर अकाली दल ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। आज दिल्ली में अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह चुनाव में भाजपा को समर्थन करेंगे। 

इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का अकाली दल के साथ सबसे पुराना और मजबूत गठबंधन है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन सबसे पुराना और मजबूत है। दिल्ली चुनाव में समर्थन के लिए मैं अकाली दल को धन्यवाद देता हूं। शिरोमणि अकाली दल चीफ सुखबीर सिंह बादल ने कहा, हमने कभी भी बीजेपी से गठबंधन नहीं तोड़ा। उन्होंने दिल्ली में भी पूरे समर्थन का ऐलान किया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि देश की आवश्यकता पर शिरोमणि अकाली दल हमेशा आगे आता रहा है और भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल होता रहा है। मैं धन्यवाद देता हूं शिरोमणि अकाली दल का, जिसने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का निर्णय किया है।

मैं यह भी विश्वास दिलाता हूं कि यह गठबंधन आगे भी मजबूती से चलेगा। हमें आशा है कि दिल्ली चुनाव में सिख समुदाय का हमें समर्थन मिलेगा। सुखबीर जी ने भी यह भरोसा दिलाया है। SAD चीफ एसएस बादल: हमने कभी गठबंधन नहीं तोड़ा। हमने सिर्फ अलग से चुनाव लड़ने का फैसला किया। हम शुरू से ही सीएए का समर्थन कर रहे हैं। हम पाक, अफगानिस्तान में उत्पीड़न के शिकार सिखों को नागरिकता देने के लिए राजनाथ सिंह और अमित शाह के पास गए है। 

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन केवल एक राजनीतिक गठबंधन नहीं है। यह पंजाब और देश के शांति, भविष्य और हितों के लिए भावनाओं से बंधा है। कुछ गलतफहमियां थीं जिन्हें सुलझा लिया गया है।

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाअमित शाहपंजाबनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा