लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: सीएम केजरीवाल ने पूछा- बीजेपी की मदद के बिना देश से भाग गए नीरव मोदी और विजय माल्या?

By स्वाति सिंह | Updated: February 15, 2018 13:21 IST

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मालमे में गुरुवार को ईडी (ED) ने देश में 10-12 जगहों और साथ ही अरबपति ज्वैलरी डिज़ाइनर नीरव मोदी के घर व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की।

Open in App

नई दिल्ली (15 जनवरी ): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक में 280 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'क्या यह विश्वास करना संभव है कि वह (नीरव मोदी ) या विजय माल्या ने बिना बीजेपी सरकार की स्वीकृति से देश छोड़ दिया?'

 

बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मालमे में गुरुवार को ईडी (ED) ने देश में 10-12 जगहों और साथ ही अरबपति ज्वैलरी डिज़ाइनर नीरव मोदी के घर व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नीरव मोदी एवं पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)  के अधिकारियों समेत अन्य के खिलाफ सीबीआई 280 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ही मामला दर्ज किया है।

इससे पहले बुधवार (14 फ़रवरी) को पीएनबी ने बताया था कि उसकी दक्षिणी मुंबई स्थित एक शाखा से करीब साढ़े 11 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। नीरव मोदी ने इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन उनकी कंपनी फायरस्टार डायमण्ड ने मीडिया से कहा है कि उसका इस धोखाधड़ी से कोई लेना-देना नहीं है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालनीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)दिल्लीबीजेपीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

राजनीति अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला