लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में संकटः  'लोकतंत्र की हत्या के षड़यंत्र के खिलाफ', कांग्रेस जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी, विधायक राजभवन में धरने पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2020 17:48 IST

जयपुर के राजभवन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। राजभवन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थन करने वाले कांग्रेस विधायक धरना पर बैठ गए। कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा द्वारा राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के षड़यंत्र के खिलाफ कल सुबह 11 बजे सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस व उसके समर्थक विधायकों ने यहां राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।विधायक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का सामूहिक आग्रह करने राज्यपाल के पास गए थे।

जयपुरः कांग्रेस ने राज्य में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच 'भाजपा द्वारा राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के षड़यंत्र के खिलाफ' शनिवार को जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया,'भाजपा द्वारा राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के षड़यंत्र के खिलाफ कल सुबह 11 बजे सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा।'

यह ट्वीट ऐसे समय में किया गया जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस व उसके समर्थक विधायकों ने यहां राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। विधायक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का सामूहिक आग्रह करने राज्यपाल के पास गए थे।

कांग्रेस विधायक राजभवन में धरने पर बैठे

राजस्थान में कांग्रेस विधायक तथा अशोक गहलोत सरकार के समर्थक अन्य विधायक शुक्रवार अपराह्न राजभवन के दालान में धरने पर बैठ गए। ये विधायक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का सामूहिक आग्रह करने के लिए राजभवन गए थे।

परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा,' हमने राज्यपाल से नियमों के तहत विधानसभा का सत्र बुलाने का आग्रह किया। राज्यपाल केंद्र के निर्देशों पर काम कर रहे हैं। जब तक सत्र की तारीख नहीं दी जाती है हम यहां पर बैठे हैं।' मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इससे पहले राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। इसके बाद राज्यपाल विधायकों से मिलने भी आए।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटकलराज मिश्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा