लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा सियासी गलियारों से नदारद! बीजेपी अध्यक्ष के घर से नहीं निकलने पर अब उठ रहे हैं सवाल

By हरीश गुप्ता | Updated: June 11, 2020 06:43 IST

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पिछले कुछ दिन से पार्टी मुख्यालय सहित कई कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं. नड्डा पिछले चार-पांच दिन से सोशल मीडिया पर भी सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं. ऐसें में सवाल भी उठने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा ने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है, हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं नड्डा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय नजर नहीं आ रहे, अमित शाह की वर्चुअल रैली के दौरान भी नहीं आए नजर

बीते कुछ दिनों से भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा न तो पार्टी मुख्यालय में नजर आ रहे हैं और न ही बाहर दूसरे कार्यक्रमों में दिखाई दे रहे हैं. राजनीतिक गतिविधियों को लेकर नड्डा की निष्क्रियता लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर रही है. नड्डा को पिछली बार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर तब देखा गया था जब उन्होंने अपने आवास में एक पौधा रोपने का वीडियो ट्वीट किया था.

वीडियो में वह अपनी पत्नी के साथ पौधा लगाते हुए नजर आए थे. दिलचस्प बात है कि नड्डा 5 जून के बाद से सोशल मीडिया में भी सक्रिय नहीं हैं. उन्होंने पिछले कुछ दिनों से अपना ट्विटर हैंडल भी इस्तेमाल नहीं किया. सामान्य तौर पर वह ट्विटर में हर समय सक्रिय रहते हैं और रोजाना किसी मुद्दे पर या तो स्वयं ट्वीट करते हैं अथवा किसी के दूसरे के ट्वीट पर कमेंट करते हैं.

पार्टी के भीतरखाने से खबर है कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने स्वयं को घर में क्वारंटाइन कर लिया है. हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा नहीं की गई है और इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने के लिए भी तैयार नहीं है.

शाह की वर्चुअल रैली के दौरान भी नहीं आए नजर: राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि 7 जून को बिहार जनसंवाद रैली को संबोधित करने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यालय के अन्य नेताओं ने स्वागत किया था. ऐसे समय में नड्डा की अनुपस्थिति कई सवाल खड़े कर रही है. नड्डा उस समय भी अनुपस्थित रहे जब 9 जून को शाह ने पार्टी मुख्यालय से भाजपा की पश्चिम बंगाल वर्चुअल रैली को संबोधित किया.

टॅग्स :जेपी नड्डाकोरोना वायरसअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा