लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार के कई नेता नहीं मनाएंगे होली

By गुणातीत ओझा | Updated: March 9, 2020 10:43 IST

कोरोना वायरस के चलते इस बार होली का रंग फीका पड़ने वाला है। इस वायरस का डर बिहार में साफ दिखाई दे रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की तरह बिहार में सीएम नीतीश कुमार भी कोरोना वायरस के चलते इस बार होली नहीं मनाएंगे। सीएम आवास पर भी होली नहीं खेली जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के चलते होली का रंग पड़ा फीका, देश में अब तक 40 मामले आए सामनेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने भी इस वायरस के चलते होली न खेलने का निर्णय लिया

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की दहशत फैली हुई है। भारत में अब तक 40 कोरोना केस पाए गए हैं। कोरोना ने इस बार होली का रंग भी फीका कर दिया है। कोरोना से बचाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली न मनाने का ऐलान पहले ही कर दिया था। पीएम मोदी की राह अपनाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी होली न मनाने का निर्णय लिया है। सीएम आवास पर भी इस साल होली नहीं मनाई जाएगी। इस क्रम में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी होली न मनाने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। इसके अलावा, रविवार को ही मीडिया से बात करते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्‍णनंदन वर्मा ने भी होली नहीं मनाने की बात कही। कहा कि कोरोना तो है ही, बिहार में शिक्षकों की हड़ताल भी चल रही है। शिक्षकों की हड़ताल से वे काफी दुखी हैं, इसलिए इस बार होली नहीं मनाएंगे।

बता दें कि इस बार देश में कोरोना वायरस के चलते लोग काफी दहशत में हैं। कोरोना वायरस का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है। इसे लेकर सरकार ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को अलर्ट किया है। सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से जिले के डीएम व अधिकारियों से बात की थी। उन्होंने लोगों से कहा था कि इससे डरने की जरूरत नहीं है, बस सावधानी बरतिये। 

राम विलास पासवान भी नहीं मनाएंगे होली

लोजपा नेता व केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान भी इस बार होली नहीं मनाएंगे। उनके घर पर होली नहीं खेली जाए। उनकी पार्टी लोजपा भी होली नहीं मनाएगी। पार्टी प्रवक्ता अशरफ अंसारी और मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार कल्लू ने बताया कि चिराग पासवान ने होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। राम विलास पासवान के छोटे भाई रामचन्द्र पासवान के निधन के कारण उनके यहां होली का त्योहार नहीं मनाया जाएगा।

टॅग्स :नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीकोरोना वायरसबिहाररामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा