लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का ‘अचानक गायब हो जाना’, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा- दिल्ली में भाजपा की हार हुई

By भाषा | Updated: February 14, 2020 19:05 IST

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से 62 सीटें जीतीं जबकि भाजपा महज आठ सीट ही जीत पायी। कांग्रेस लगातार दिल्ली के दूसरे विधानसभा चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पायी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा, ‘दिल्ली चुनाव में भाजपा की हार कांग्रेस के आकस्मिक गायब होने की वजह से हुई।कांग्रेस लगातार दिल्ली के दूसरे विधानसभा चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पायी।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस का ‘अचानक गायब हो जाना’ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए जिम्मेदार है क्योंकि इससे उनकी पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीधा मुकाबला हो गया।

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से 62 सीटें जीतीं जबकि भाजपा महज आठ सीट ही जीत पायी। कांग्रेस लगातार दिल्ली के दूसरे विधानसभा चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पायी।

जावडे़कर ने कहा, ‘दिल्ली चुनाव में भाजपा की हार कांग्रेस के आकस्मिक गायब होने की वजह से हुई। यह अलग विषय है कि क्या कांग्रेस (अपने आप) गायब हुई या लोगों ने उसे गायब कर दिया या फिर उनके वोट दूसरी जगह (आप के पास) चले गये।’ उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 26 फीसद वोट हासिल करने वाली कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में केवल चार फीसद वोट हासिल कर पायी।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के गायब हो जाने के कारण, भाजपा और आप में सीधा मुकाबला हो गया। हमें अपने लिए 42 फीसद वोट और आप के लिए 48 का अनुमान था लेकिन हमारा अनुमान दोनों के लिए तीन तीन फीसद से विफल हो गया। हमें 39 फीसद वोट मिले जबकि आप ने 51 फीसद वोट हासिल किये।’’ मंत्री ने कहा कि चुनाव में उतार-चढाव होते रहते हैं ‘‘लेकन भाजपा इन सभी चीजों का विश्लेषण करती है।’’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रकाश जावड़ेकरसोनिया गाँधीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा