लाइव न्यूज़ :

कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: January 23, 2021 16:07 IST

आज राजधानी भोपाल में सुबह 11 बजे कांग्रेस ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राजभवन घेरने का एलान किया था...

Open in App

नए कृषि कानूनों के विरोध में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन घेरने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री द्वव कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह को पुलिस ने अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस के पूर्व प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज करने के साथ-साथ आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का प्रयोग किया. इसमें कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हो गए.

अपनी योजना के आनुसार कांग्रेस के प्रदर्शनकारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के नेतृत्व में रोशनपुरा से राजभवन की तरफ आगे बढ़ने लगे तो उन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयत्न किया. इसकों लेकर पुलिस ने लाठी चार्ज करने के साथ-साथ आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन से डंडे पानी की बौछारें की. लाठली चार्ज के दौरान कांग्रेस के कई प्रदर्शनकारियों को चोटें भी आई.बाद में पूर्व मुख्यमंत्री द्वय दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के साथ-साथ विधायक कुणाल चौधरी और पूर्व मंत्री व विधायक जयवर्द्वन सिंह समेत तमाम नेताओं को गिरफ्तार कर लिया. 

कमलनाथ और कांग्रेस ने की निंदा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ट्वीट कर प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने और बलप्रयोग की निंदा करते हुए कहा कि, किसानो के समर्थन में आज मध्यप्रदेश के भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों किसान भाइयों व कांग्रेसजनो पर शिवराज सरकार के ईशारे पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस व वाटर केनन छोड़े जाने की व गिरफ़्तारी की कड़ी निंदा करता हूं.

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने लाठी चार्ज की निंदा करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से लिखा है, कांग्रेस कार्यकतार्ओं पर लाठीचार्ज, शिवराज की तानाशाही ने ब्रिटिश राज की याद दिलाई; भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर शिवराज का लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का उपयोग करना गुलामी काल में अंग्रेजों द्वारा किये दमन की याद दिलाता है. शिवराज जी, आपकी उल्टी गिनती शुरू है. एक और ट्वीट में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कहा कि प्रदर्शन कारियों पर हुए अत्याचार के कारण एक कांग्रेस कार्यकर्ता की उगली कटकर अलग होर्ता हैं.

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारतMaharashtra Farmers Protest: आंदोलन के स्वरूप को लेकर सहमति बननी चाहिए, हजारों वाहन 30 घंटे से ज्यादा फंसे

भारतमहाराष्ट्र विधानमंडलः किसानों को आसानी से मिला कर्ज लौटाएगा कौन?, 18.81 करोड़ किसान पर 3235747 करोड़ रुपए का कर्ज

कारोबारLatur Maharashtra Farmer Couple: किसानों की त्रासदी का जिम्मेदार कौन?, खुद बैल बन गए!

भारतसंयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से 28 मार्च को देशभर में विरोध-प्रदर्शन करने का आह्वान किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा