लाइव न्यूज़ :

Video: भागवत के बयान पर राहुल का पलटवार, कहा- तिरंगे और भारतियों का अपमान है ये, शर्म करे RSS

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2018 17:04 IST

मोहन राव भागवत ने रविवार( 11 फरवरी) को कहा था कि छह महीने में मिलिट्री जितनी सेना तैयार करती है, संघ वह सिर्फ तीन दिन में करके दिखा सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 फरवरी.  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत के सेना वाले बयान पर अब राजनीति होने लगी है।  कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मोहन राव भागवत के सेना वाले बयान को उसे हर भारतीय और तिरंगे का अपमान बताया है। राहुल ने कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि RSS चीफ मोहन भागवत का यह बयान भारतियों के लिए अपमान है। खासकर उनके लिए जो अपने देश के लिए शहीद हो जाते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे तिरंगे का भी अपमान है, जिन्‍होंने हमारे देश के लिए अपनी जान न्‍योछावर कर दी। उन्‍होंने यह भी कहा कि हमारे शहीदों और सेना का अपमान करने के लिए मोहन भागवत को शर्म आनी चाहिए। हालांकि बयान पर बढ़ते विवाद के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने कहा है कि मीडिया उनके भाषण को गलत तरीके से पेश कर रही है। मोहन भागवत ने अपने बयान में ऐसा कुछ भी नहीं कहा था, जिससे कि भारतीय और देश की सेना का अपमान हो। गौरतलब है कि मोहन राव भागवत ने छह दिवसीय मुजफ्फरपुर यात्रा के अंतिम दिन रविवार( 11 फरवरी) को कहा था कि छह महीने में  मिलिट्री जितनी सेना तैयार करती है, संघ वह सिर्फ तीन दिन में करके दिखा सकता है। देश का संविधान इसकी इजाजत दे तो संघ ऐसा करके दिखा सकता है। देश को कभी अगर फोर्स की जरूरत पड़ी तो संघ तीन दिन में सेना तैयार कर देगा। उन्होंने यह भी कहा था कि संघ मिलिट्री संगठन नहीं है। यह एक पारिवारिक संगठन है, लेकिन संघ में सेना जैसा ही अनुशासन है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते बलिदान देने को तैयार रहते हैं। 

वीडियो में देखें मोहन भागवत ने क्या कहा था

टॅग्स :राहुल गाँधीमोहन भागवतआरएसएसकांग्रेसभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा