लाइव न्यूज़ :

MP में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, पार्टी के विधायक ने दिया इस्तीफा

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 25, 2020 14:30 IST

राहुल लोधी कांग्रेस छोड़ने के साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 87 रह गई है. वहीं इस समय राज्य विधान सभा में भाजपा विधायकों की संख्या 107 है. इसके अलावा राज्य विधानसभा में बसपा के 2, सपा के 1 और 4 निर्दलीय सदस्य हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के दमोह विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल लोधी ने आज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली.कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राहुल लोधी सीधे भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर पहुंचे.

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस को आज एक और बड़ा झटका लगा. कांग्रेस के दमोह विधानसभा क्षेत्र के विधायक राहुल लोधी ने आज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राहुल लोधी सीधे भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर पहुंचे. यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में वह भाजपा में शामिल हो गए. 

राहुल लोधी कांग्रेस छोड़ने के साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 87 रह गई है. वहीं इस समय राज्य विधान सभा में भाजपा विधायकों की संख्या 107 है. इसके अलावा राज्य विधानसभा में बसपा के 2, सपा के 1 और 4 निर्दलीय सदस्य हैं. राहुल के इस्तीफे के साथ ही राज्य विधान सभा में रिक्त स्थानों की संख्या बढ़कर 29 हों गई है. इनमें 26 स्थान कांग्रेस विधापकों के त्यागपत्र देने और 3 स्थान निधन से रिक्त हुए हैं. 

राहुल लोधी के द्वारा दमोह विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा देने की पुष्टि प्रोटम स्पीकर रामेश्‍वर शर्मा ने करते हुए बताया कि उन्होंने दो दिन पहलेअपना इस्तीफा मुझे सौंपा थी। तब मैंने उन्हें दो दिन तक अपने फैसले पर विचार करने के लिए कहा था. आज उन्होंने फिर अपना त्यागपत स्वीकार करने का आग्रह किया. इसके बाद मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया. 

गौरतलब है कि गत मार्च माह में ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा की गई बगावत के बाद से अब तक कांग्रेस के कुल 26 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं.

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा