लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस प्रवक्ता पद से हटाए गए संजय झा, अभिषेक दत्त और साधना भारती राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त

By शीलेष शर्मा | Updated: June 17, 2020 21:02 IST

गौरतलब है कि झा ने पिछले दिनों एक लेख के माध्यम से पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक दत्त और साधना भारती को कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए बीके हरि प्रसाद और नसीर अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाले संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया है। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झा को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने को मंजूरी दी।

इसके साथ ही अभिषेक दत्त और साधना भारती को कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि झा ने पिछले दिनों एक लेख के माध्यम से पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है। उधर, कांग्रेस ने कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए बीके हरि प्रसाद और नसीर अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है।

प्रलोभन में नहीं आने और पार्टी के साथ रहने वाले कांग्रेसजन प्रशंसा के पात्र हैं: मुकुल वासनिक

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के मध्यप्रदेश के प्रभारी मुकुल वासनिक ने बुधवार को कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिये प्रलोभन का जो खेल भाजपा ने खेला था उस दौरान पार्टी के साथ बने रहने वाले कांग्रेसजन प्रशंसा के पात्र हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पहली दफा बैठक को सम्बोधित करते हुए वासनिक ने कहा, ‘‘आपने जिस प्रकार से अपनी एकजुटता का परिचय दिया वह सराहनीय है।

मध्य प्रदेश में जिस प्रकार से भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर, प्रदेश की जनमत द्वारा चुनी कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए प्रलोभन का खेल प्रदेश में खेला था, उसे आप लोगों ने नकार कर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शन किया।’’ वासनिक 19 जून को प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के विधायकों को भी सम्बोधित करेंगे। मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के चुनाव के लिये कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वियज सिंह और वरिष्ठ दलित नेता फूल सिंह बरैय्या को मैदान में उतारा है।

वहीं भाजपा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शासकीय कॉलेज में प्रोफेसर रहे समेर सिंह सोलंकी को अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि मार्च माह में सिंधिया कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये थे। इसके बाद सिंधिया समर्थक कांग्रेस के 22 विधायक भी विधानसभा से त्यागपत्र देकर, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये। इससे प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गयी और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार सत्तारूढ़ हुई।

इससे पहले बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी की तरफ से कोरोना महामारी से निपटने तथा लोगों की हर संभव सहायता करने के लिए कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्यसभा चुनाव के लिये कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार भी मौजूद थे। कांग्रेस के चुनाव मामलों के प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता जे पी धनोपिया ने विधायकों को राज्यसभा चुनाव में मतदान हेतु विधायकों को अहम दिशा निर्देश दिये। बैठक प्रारंभ होने के पूर्व सरहद पर चीनी सैनिकों से संघर्ष करते हुए शहीद हुए भारतीय सैनिकों के प्रति कांग्रेस विधायक दल की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीदिल्लीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा