लाइव न्यूज़ :

संबित पात्रा से कांग्रेस नेता गौरव बल्लभ ने पूछा उनके डिग्री पर सवाल, तो पात्रा ने कहा- UPSC में मेरा 19वां रैंक था, सोनिया जी से नहीं लूंगा सर्टिफिकेट

By अनुराग आनंद | Updated: March 9, 2020 10:50 IST

कांग्रेस नेता गौरव बल्लभ ने संबित से उनके डिग्री को लेकर सवाल किया तो इस बार पात्रा ने कहा कि मुझे डिग्री की सर्टिफिकेट लेने के लिए सोनिया गांधी जी के पास जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि जब कांग्रेस की सरकार थी, उस समय मैंने यूपीएससी की परीक्षा में 19वां रैंक लाया था।

Open in App
ठळक मुद्देगौरव बल्लभ से संबित पात्रा ने कहा कि गरीब परिवार से पेट काटकर हमने 15 साल तक पढ़ने के बाद एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी।झारखंड विधानसभा चुनाव के समय गौरव बल्लभ ने एक डिबेट के दौरान संबित पात्रा से एक ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं ये पूछ कर चर्चा में आए थे।

भाजपा नेता संबित पात्राकांग्रेस नेता गौरव बल्लभ के बीच एक बार फिर से तिखी बहस हुई। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से डिग्री को लेकर सवाल पूछते और इसका जवाब देते नजर आ रहे थे। इसी दौरान जब कांग्रेस नेता गौरव बल्लभ ने संबित से उनके डिग्री को लेकर सवाल किया तो इस बार पात्रा ने कहा कि मुझे डिग्री की सर्टिफिकेट लेने के लिए सोनिया जी के पास जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि जब कांग्रेस की सरकार थी, उस समय मैंने यूपीएससी की परीक्षा में 19वां रैंक लाया था।

इसके साथ ही पात्रा ने कहा कि अब आप बताइए यूपीएससी के इंटरव्यू का पैनल तो कांग्रेस की ही सरकार ने बनाया था। ठप्पा आप ही के सरकार ने लगाया है। 

न्यूज 18 पर एक इंटरव्यू के मुताबिक, इसके साथ ही गौरव बल्लभ से उन्होंने कहा कि गरीब परिवार से पेट काटकर हमने 15 साल तक पढ़ने के बाद एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद कई सालों तक मैंने सर्जन के रूप में हजारों पेसेंट का इलाज किया है। तब जाकर आज यहां तक पहुंचा हूं। इसके बाद दोनों राजनीतिक मुद्दों पर बहस करने लगे। 

यह पहली बार नहीं हुआ जब दोनों नेता डिबेट के दौरान एक दूसरे से इस तरह से उलझें हों। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के समय गौरव ने एक डिबेट के दौरान संबित पात्रा से एक ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं ये पूछ कर चर्चा में आए थे। 

इस डिबेट में दोनों के बीच अर्थव्यवस्था को लेकर बहस हो रही थी। वल्लभ ने आरोप लगाया कि मोदी 2.0 सरकार बनने के 100 दिन बाद देश में मंदी आ गई। इसके जवाब में जब संबित पात्रा ने कहा कि मोदी सरकार आने वाले पांच वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डॉलर तक लेकर जाएगी।

इस पर कांग्रेस प्रवक्ता ने तपाक से पूछ लिया कि वो बताएं की पांच ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। पात्रा इसका जवाब नहीं दे पाए और कांग्रेस प्रवक्ता रातोंरात इंटरनेट पर छा गए।

टॅग्स :संबित पात्राकांग्रेससोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा