लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा- महाराष्ट्र सरकार मराठा आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध

By भाषा | Updated: August 3, 2020 17:57 IST

बालासाहेब थोराट ने कहा कि मराठा आरक्षण पर कैबिनेट की एक उपसमिति है, जिसमें वह भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में मंत्री और पार्टी सहयोगी अशोक चव्हाण उपसमिति का नेतृत्व कर रहे हैं। उपसमिति लगातार सभी पक्षों के साथ बैठक कर रही है।यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मंत्रियों के साथ ज्यादा संवाद नहीं करते, थोराट ने कहा कि यह सही नहीं है।महाराष्ट्र के कानून को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर 27 जुलाई से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए रोजाना सुनवाई करेगा।

नागपुर: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाडी सरकार नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय को आरक्षण मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय में अपना पक्ष रखने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

वह यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिव संग्राम पार्टी के नेता विनायक मेटे द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया कि राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय में प्रभावी ढंग से अपना पक्ष नहीं रख रही है। थोराट ने कहा कि मराठा आरक्षण पर कैबिनेट की एक उपसमिति है, जिसमें वह भी शामिल हैं।

राज्य में मंत्री और पार्टी सहयोगी अशोक चव्हाण उपसमिति का नेतृत्व कर रहे हैं। उपसमिति लगातार सभी पक्षों के साथ बैठक कर रही है। उच्चतम न्यायालय ने 15 जुलाई को कहा था कि वह नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय को आरक्षण देने के महाराष्ट्र के कानून को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर 27 जुलाई से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए रोजाना सुनवाई करेगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मंत्रियों के साथ ज्यादा संवाद नहीं करते, थोराट ने कहा कि यह सही नहीं है। थोराट ने कहा, "मुख्यमंत्री हमेशा हमारी बातें सुनते हैं और हम लोगों द्वारा जतायी जाने वाली चिंताओं को समझने की कोशिश करते हैं। हमने पिछले कुछ महीनों में यही महसूस किया है। हमारा उनसे अच्छा संवाद होता है।’’ 

टॅग्स :बालासाहेब थोराटमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा