लाइव न्यूज़ :

'अब तक कोमा में हैं कांग्रेस', बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम का कांग्रेस पर निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2021 14:45 IST

प्रधानमंत्री ने महामारी की तीसरी लहर के लिए सांसदों को अपने क्षेत्र में टीम बनाकर "जमीन पर अधिक लोगों के साथ" तैयार रहने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार का कोरोना प्रबंधन बेहतर: पीएम मोदीबीजेपी की सफलता अब तक नहीं पचा पा रही कांग्रेस: पीएम मोदीआज शाम विपक्षी दलों को प्रेजेंटेशन देंगे स्वास्थ्य सचिव

पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में भाजपा सांसदों से देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति के बारे में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का डटकर  मुकाबला करने को कहा। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने की जानबूझकर कोशिश की जा रही है। विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'वह पार्टी कोमा से बाहर नहीं आ पाई है, लेकिन हम यहां तक आ गए हैं. कांग्रेस का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है, वे इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि बीजेपी इतना आगे पहुंच गए हैं।'

मोदी ने कहा कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं हैं, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का सरकार पर कोविड -19 महामारी को गलत तरीके से संभालने का आरोप बेबुनियाद हैं।

प्रधानमंत्री ने महामारी की तीसरी लहर के लिए सांसदों को अपने क्षेत्र में टीम बनाकर "जमीन पर अधिक लोगों के साथ" तैयार रहने के लिए कहा।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण आज पीएम मोदी की उपस्थिति में कोविड -19 पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के सामने प्रेजेंटेशन करेंगे, यह बैठक मंगलवार शाम छह बजे आयोजित की गई है।सोमवार को मानसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्षी दल संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित कर महंगाई, कोरोना महामारी समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

पीएम मोदी को नवनियुक्त मंत्रियों को संसद में परिचित करने से भी रोका गया, जिसके बाद उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार में बड़ी संख्या में महिलाएं, दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग मंत्री बने हैं, जो विपक्ष को रास नहीं आ रहा है।

टॅग्स :मोदीकांग्रेससंसदसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा