लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस और डीएमके में टकराव, द्रमुक नेता दुरईमुरुगन ने कहा- Congress के पास वोट बैंक नहीं

By भाषा | Updated: January 18, 2020 20:17 IST

बैठक के बाद अलागिरी ने कहा, ‘‘ विचारों में अंतर होने पर फैसला किया गया कि टीएनसीसी और द्रमुक प्रमुख इन्हें सुलझाएंगे और दोनों पार्टियों के नेताओं को अपने विचार सार्वजनिक करने की जरूरत नहीं है।’’ दोनों पार्टियों के मदभेद नहीं होने के दावे को दोहराते हुए अलागिरी ने कहा कि दोनों पार्टियां एकजुट हैं और आगे भी रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और द्रमुक ने विवाद निपटाने और मुद्दों को आतंरिक रूप से सुलझाने का फैसला किया।अलागिरी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन से मिलने उनके पार्टी मुख्यालय ‘‘ अन्ना अरविलयम’’ पहुंचे।

तमिलनाडु के स्थानीय चुनाव में सीटों के बंटवारों को लेकर हुए खींचतान के कई दिनों बाद शनिवार को कांग्रेस और द्रमुक ने विवादों को दबाने और मुद्दों को सार्वजनिक करने के बजाय आंतरिक आधार पर सुलझाने का फैसला किया।

विवाद को खत्म करने की पहल करते हुए तमिलनाडुकांग्रेस समिति (टीएनसीसी) के अध्यक्ष केएस अलागिरी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन से मिलने उनके पार्टी मुख्यालय ‘‘ अन्ना अरविलयम’’ पहुंचे।

बैठक के बाद अलागिरी ने कहा, ‘‘ विचारों में अंतर होने पर फैसला किया गया कि टीएनसीसी और द्रमुक प्रमुख इन्हें सुलझाएंगे और दोनों पार्टियों के नेताओं को अपने विचार सार्वजनिक करने की जरूरत नहीं है।’’ दोनों पार्टियों के मदभेद नहीं होने के दावे को दोहराते हुए अलागिरी ने कहा कि दोनों पार्टियां एकजुट हैं और आगे भी रहेंगी।

उन्होंने द्रमुक नेता दुरईमुरुगन की इस टिप्पणी को अधिक तवज्जो नहीं दी की कांग्रेस के पास वोट बैंक नहीं है। उन्होंने कहा कि कहा कि नेता ने अपने विचार रखे थे और इसमें कोई समस्या नहीं है। अलागिरी ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी का द्रमुक के साथ गठबंधन वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद भी जारी रहेगा।

कांग्रेस नेताओं से विचार विमर्श के बाद स्टालिन ने दोनों पार्टियों के नेताओं से यह स्थिति दोबारा पैदा नहीं होने देने के लिए अपने विचार सार्वजनिक करने से बचने को कहा। अलागिरी पर आरोप लगाते हुए स्टालिन ने कहा कि सीट बंटवारा जैसे मुद्दे का हल बातचीत से होना चाहिए लेकिन कांग्रेस के सार्वजनिक बयान से दोनों तरफ से अवांछित बयान दिए गए। उन्होंने कहा की जुबानी जंग से राजनीतिक विरोधियों और मीडिया को मौका मिलता है।

टॅग्स :तमिलनाडुडीएमकेकांग्रेससोनिया गाँधीपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा