लाइव न्यूज़ :

यूपी: योगी राज में आईएएस समारोह से गायब हुआ नॉनवेज

By IANS | Updated: December 15, 2017 18:18 IST

यह पहली बार हुआ है कि भारतीय प्रशासकीय सेवा सप्ताह समारोह में मछली,मटन और चिकन नहीं परोसा गया।

Open in App

साधु-राजनेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य उत्तरप्रदेश की राजधानी में भारतीय प्रशासकीय सेवा सप्ताह समारोह के पहले दिन गुरुवार को दोपहर और रात के भोजन में मांसाहारी व्यंजन नहीं परोसे गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि यह बदलाव शाकाहार पसंद करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की "पसंद और नापसंद" को ध्यान में रखकर किया गया है। 

यह पहली बार हुआ है कि भारतीय प्रशासकीय सेवा सप्ताह समारोह में मछली,मटन और चिकन नहीं परोसा गया। निराश अधिकारी ने बताया कि इससे पहले राज भवन में तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक द्वारा आयोजित 2016 आईएएस सप्ताह समारोह में अवध का मांसाहारी खाना परोसा गया था। हालांकि, इस बार नौकरशाहों को यह सब नहीं मिला।

इससे पहले, उन सभी समारोह में मांसाहारी खाना परोसा गया, जहां सरकार या राज्य के प्रमुख मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव या उनके पूर्ववर्तियों को मांसाहारी खाना पंसद था। आईएएस सप्ताह समारोह 2007 से 2012 के बीच सालाना आयोजित हुई, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने इसे नियमित कार्यक्रम से अलग आयोजित कराया।

इस सप्ताह समारोह को हर वर्ष बहुत धूमधाम से बनाया जाता है। इस दिन उप्र कैडर के आईएएस अधिकारी पत्नियों के साथ नाचते-गाते हैं। अखिलेश राज के दौरान आईएएस एकादश् और राजनेताओं के बीच हुए क्रिकेट मैचों को भी राष्ट्रीय मीडिया द्वारा कवर किया जाता था।

लेकिन इस बार योगी राज ने यह सुनिश्चित किया है कि समारोह में केवल शाकाहारी खाना ही परोसा जाए। इस समारोह में इस साल शाही कोप्ता, दाल मखनी, पनीर टिक्का, फ्राइड राइस, हांडी पनीरस, गुलाब जामुन और गाजर का हलवा परोसा गया।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथमांसाहारी खानावार्षिक आईएएस समारोह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा