लाइव न्यूज़ :

कावेरी मुद्दे पर तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व में विपक्ष का बंद शुरू

By भाषा | Updated: April 5, 2018 12:58 IST

चेन्नई और कावेरी डेल्टा वाले जिले तिरुचिरापल्ली तथा तंजावुर समेत राज्यभर में ज्यादातर स्थानों पर रिटेल आउटलेट, किराने की दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान बंद हैं।

Open in App

चेन्नई, 5 अप्रैल: कावेरी प्रबंधन बोर्ड को जल्द गठित करने की मांग को लेकर तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व में विपक्ष का बंद आज शुरू हो गया। विपक्ष उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुसार बोर्ड को जल्द गठित करने की मांग कर रहा है ताकि किसानों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। तमिलनाडु का एक प्रमुख व्यापारी संघ भी बंद का समर्थन कर रहा है। चेन्नई और कावेरी डेल्टा वाले जिले तिरुचिरापल्ली तथा तंजावुर समेत राज्यभर में ज्यादातर स्थानों पर रिटेल आउटलेट, किराने की दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान बंद हैं।ये भी पढ़े:कावेरी मुद्दे पर पार्टी कार्यकर्ताओं समेत भूख हड़ताल पर बैठे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी

बहरहाल, बैंक, फार्मेसी की दुकानें, अस्पताल और स्कूल खुले हैं। द्रमुक के एलपीएफ और भाकपा के सीआईटीयू समेत मुख्य विपक्षी दलों के व्यापार संघों के समर्थन के कारण सरकारी बसों की सेवाएं भी प्रभावित हैं। द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने काला झंडा लिए और विभिन्न दलों के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विपक्षी दलों की एक रैली का नेतृत्व किया। तमिलनाडु कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एस तिरुनावुकारासर और विदुथलई चिरुथैगल काची प्रमुख टी तिरुमावलावन भी स्टालिन के साथ थे।

तिरुचिरापल्ली में पूर्व मंत्री और द्रमुक के दिग्गज नेता के एन नेहरु ने रैली का नेतृत्व किया। द्रमुक और अन्य विपक्षी दल इस मुद्दे पर पिछले चार दिनों से राज्य भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

टॅग्स :तमिलनाडुडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतसनातन ​​को खत्म किया जाना चाहिए?, सीएम विजय के सामने उदयनिधि स्टालिन बोले, वीडियो

भारतलगातार 4 हार से टूटे माननीय?, NDA में फूट, 47 में से 30 अन्नाद्रमुक विधायक विजय को किया समर्थन?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला