लाइव न्यूज़ :

CM चंद्रबाबू नायडू ने कहा, मोदी सरकार नहीं कर पा रही वादे पूरे, लोगों में फैल रही अशांति

By IANS | Updated: February 26, 2018 15:00 IST

नायडू ने कहा, "मोदी सरकार ने जो वायदे किए थे, वे उन्हें निभा नहीं रहे हैं, जिससे लोगों के बीच अशांति पैदा हो रही है।"

Open in App

विशाखापत्तनम, 26 फरवरीः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य के लिए किए गए वायदों के पूरा नहीं किए जाने की वजह से लोगों के बीच अशांति फैल रही है। उन्होंने उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) सम्मेलन के दौरान यह बयान दिया। नायडू ने राज्य में निवेश के लिए इस सम्मेलन के शुरुआती दो दिनों के दौरान समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। 

उन्होंने सम्मेलन के आखिरी दिन केंद्र सरकार के रवैए पर असंतोष जताते हुए अपने विचार रखे। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ मंच साझा करते हुए गठबंधन में भागीदार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।

नायडू ने कहा, "उन्होंने जो वायदे किए थे, वे उन्हें निभा नहीं रहे हैं, जिससे लोगों के बीच अशांति पैदा हो रही है।" तेदेपा ने आम बजट 2018-19 में आंध्र प्रदेश को खास तवज्जो नहीं दिए जाने के विरोध में संसद के बजट सत्र की कार्यवाही बाधित की थी। 2014 में आंध्र प्रदेश का विभाजन कर अलग तेलांगाना राज्य बनाने के दौरान आंध्र के साथ अन्याय हुआ है।

उन्होंने कहा कि वह राज्य को विकसित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। नायडू लंबे समय से केंद्र से उसके द्वारा किए गए वायदों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। 

टॅग्स :एन चन्द्रबाबू नायडूमोदी सरकारनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल