लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन पर सीएम ममता बोलीं- केंद्र विरोधाभासी बयान दे रहा है, सख्ती भी कर रहा है, सभी दुकानें खोलने के लिए कह रहा है, क्या करे?

By भाषा | Updated: April 27, 2020 18:59 IST

पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार अचानक सर्कुलर जारी कर रही है। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है, लेकिन कुछ परामर्श अवश्य होना चाहिए। उन्हें राज्यों की स्थिति पूछनी चाहिए। एक तरफ वे कहते हैं कि लॉकडाउन को सख्ती से जारी रखना चाहिए, दूसरी तरफ वे सभी दुकानें खोलने के लिए कह रहे हैं। क्या करे? केंद्र सरकार जो कह रही है और उनके निर्देशों के बीच स्पष्टता का अभाव है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र लॉकडाउन पर विरोधाभासी बयान दे रहा है। कोई स्पष्टता नहीं है। हम लॉकडाउन के पक्ष में हैं। केंद्र एक तरफ तो लॉकडाउन लागू करने पर जोर देता है लेकिन दूसरी तरह वह दुकानों को खोलने का आदेश देता है।

कोलकाताःपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र लॉकडाउन लागू करने पर विरोधाभासी बयान दे रहा है। उन्होंने दुकानों के खोलने के विषय पर गृह मंत्रालय के हाल के आदेश पर और स्पष्टता की मांग की।

बनर्जी ने दावा किया कि मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री के वीडियो कांफ्रेस के दौरान कई राज्यों को बारी-बारी वाली व्यवस्था के चलते बोलने नहीं दिया गया और उन्हें यदि मौका दिया जाता है तो वह बंगाल में केंद्रीय दल भेजने की आवश्यकता समेत कई प्रश्न उठाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ केंद्र लॉकडाउन पर विरोधाभासी बयान दे रहा है। कोई स्पष्टता नहीं है। हम लॉकडाउन के पक्ष में हैं। लेकिन केंद्र एक तरफ तो लॉकडाउन लागू करने पर जोर देता है लेकिन दूसरी तरह वह दुकानों को खोलने का आदेश देता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यदि आप दुकानें खोलते हैं तो कैसे आप लॉकडाउन लागू करेंगे। मैं सोचती हूं कि केंद्र को स्पष्टता के साथ सामने आना चाहिए।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालममता बनर्जीनरेंद्र मोदीगृह मंत्रालयअमित शाहकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा