लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: DC रजिस्ट्रार के घर CBI का छापा, AAP मंत्री सत्येंद्र जैन की बेनामी संपति के दस्तावेज जब्त

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 4, 2018 22:21 IST

सीबीआई डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार ऋषि राज के खिलाफ रिश्वत लेने के एक मामले की जांच कर रही थी लेकिन जांच के दौरान सीबीआई को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बेनामी संपति के दस्तावेज मिले।

Open in App

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सत्येंद्र जैन की संपंति से जुड़ा है। एक केस की जांच के दौरान सीबीआई ने दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन की तीन संपत्तियों के कागजात, 2 करोड़ रुपये की डिपोजिट स्लिप्स सहित उस कंपनी की करीब 41 चेकबुक जब्त कर ली है।

हांलाकि सीबीआई डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार ऋषि राज के खिलाफ रिश्वत लेने के एक मामले की जांच कर रही थी लेकिन जांच के दौरान रजिस्ट्रार के लॉकरों की तलाशी ली गई। इस दौरान 24 लाख रुपये कैश और आधा किलो सोना बरामद किया गया।

डॉक्टर ऋषि राज और प्रदीप शर्मा डेंटल काउंसिल के पास एक केस में मदद के नाम पर शिकायतकर्ता से 4 लाख 73 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिराफ्तार किए गए। इसी केस की छानबीन के दौरान ही सीबीआई शिकंजे में सत्‍येंद्र जैन भी फंसते नजर आ रहे हैं।

 जब्त किए गए कागजात और अन्य दस्तावेजों में दिल्ली के कराला गांव में खरीदी गई 12 बीघा 2 बिस्वा और 8 बीघा 17 बिस्वा, 2 अलग-अलग जमीनों से जड़े हुए प्रॉपर्टी के पेपर्स हैं। बहरहाल, जांच अब भी जारी है देखना होगा कि सीबीआई को छापे के दौरान दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की और कितनी बेनामी संपत्ति सामने आती है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमआम आदमी पार्टीसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा