लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की सात उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 23, 2018 15:46 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018ः भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है। देखें सभी उम्मीदवारों के नाम और विधानसभा क्षेत्र।

Open in App

बेंगलुरु, 23 अप्रैलः कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सात उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची के मुताबिक भद्रावती से श्री जी.आर प्रवीण पाटिल, यशवंतपुरा से श्री जागेश, बीटीएम लेआउट से श्री लल्लेश रेड्डी, रामनगरम से एच. लीलवती, कनकपुरा से नंदिनी गौड़ा, बेलुर से एच के सुरेश और हसन सीट से जे प्रीतम गौड़ा को टिकट मिला है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 12 मई को चुनाव आयोजित किए जाएंगे और 15 मई को नतीजों की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः- कर्नाटक चुनाव 2018: बीजेपी ने मोदी कैबिनेट को उतारा, कांग्रेस ने बुलाए अखिलेश-तेजस्वी, जानें स्टार प्रचारकों की पूरी डीटेल्स

इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के वकील एचएस चंद्रमौली का टिकट काट दिया है। चंद्रमौली कर्नाटक के मदिकेरी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए गए थे। पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 11 उम्मीदवारों की दूसरी और आखिरी सूची जारी की जिसमें छह सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को बादामी से टिकट दिया गया है। इस तरह से वह अब दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

राजनीति अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह