लाइव न्यूज़ :

राजस्थान राजनीतिक घमासान: CM गहलोत पर बरसे BJP चीफ जेपी नड्डा, कहा- ये 'अकर्मण्य सरकार साबित हुई'

By भाषा | Updated: August 23, 2020 16:27 IST

राजस्थान में जुलाई महीने से सिसायी घमासान जारी था। जिसके दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने खुलेआम तौर पर अशोक गहलोत के काम की आलोचना की थी। जिसके बाद पायलट को उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से कांग्रेस ने हटा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देजेडी नड्डा ने कहा- कांग्रेस सरकार ने बिजली के बिलो में बढोत्तरी की.. वायदा किया था कि हम बिजली का बिल नहीं बढ़ने देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ‘‘गहलोत सरकार वादा खिलाफी के लिए ही जानी जाती है..इसको हमकों समझना चाहिए।

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा/BJP) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार (23 अगस्त) को राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में ‘‘अशोक गहलोत सरकार एक अकर्मण्य सरकार साबित हुई है।’’ भाजपा राजस्थान की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की आनलाइन बैठक को राजधानी दिल्ली से संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘राज्य में अशोक गहलोत सरकार एक अकर्मण्य सरकार साबित हुई है। एक ऐसी सरकार साबित हुई है जिसने लोगो को राहत पहुंचाने की बजाय लोगों के साथ विश्वासघात किया है। अपनी राजनीति चमकाने के सिवाय और कोई काम उन्होंने नहीं किया है।’’

अपनो को बचाना और भाई भतीजावाद करना, इसके अलाव राजस्थान की सरकार कुछ नहीं कर रही है-जेपी नड्डा

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरीके से राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं वो इस बात का सूचक है कि प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं हैं। अपराध इस बात का द्योतक है कि अपनो को बचाना और भाई भतीजावाद करना, अपना पराया करना इसके सिवाय आज राजस्थान की सरकार कुछ नहीं कर रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में आज तक 3,83,076 मामले दर्ज हुए है। यह लगभग 80 प्रतिशत वृद्धि है। उसी तरह से महिला उत्पीड़न में पिछले साल के मुकाबले 122 प्रतिशत की वृद्धि है। दलित उत्पीड़न के लगभग 92 प्रतिशत मामले बढ़े हैं। आदिवासी उत्पीड़न में 101 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है।’’

जेपी नड्डा ने कहा-हमकों इन पर जोर से आवाज उठानी चाहिए

उन्होंने कहा कि ‘‘बलात्कार, डकैती, लूटपाट के मामलों में बहुत बड़ी वृद्धि हुई है। यह आंकडे मैं आपके सामने इसलिए रख रहा हूं कि यह गहलोत सरकार की अकर्मण्यता, भाई भतीजावाद, सरकारी ढांचे के चरमराने का द्यौतक है।’’ नड्डा ने कहा कि इन सारे विषयों को जनता तक सही तरीके से पहुंचाने की जिम्मेवारी और उनको इस बात के लिये उद्वेलित करने की भी जिम्मेवारी भाजपा के कार्यकर्ताओं की है। हमकों इन पर जोर से आवाज उठानी चाहिए। हमको पूरी ताकत के साथ इन विषयों को रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिजली के बिलो में बढोत्तरी की.. वायदा किया था कि हम बिजली का बिल नहीं बढ़ने देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ‘‘गहलोत सरकार वादा खिलाफी के लिए ही जानी जाती है..इसको हमकों समझना चाहिए। घोषणा की थी कि हम बिजली के बिल नहीं बढ़ायेंगे और बिजली को बढ़ाना और उसके साथ-साथ नये तरीके इजाद करना, यह इस बात का भी द्यौतक है कि जिस तरीके से वहां पर घटनाएं चल रही हैं और प्रशासन चल रहा है।’’ 

टॅग्स :जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अशोक गहलोतराजस्थानराजस्थान समाचारराजस्थान सरकारभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा