लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी AIMIM 22 जिलों की 32 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, दलित-मुस्लिम आबादी पर टिकी निगाहें

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2020 21:36 IST

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य के 22 जिलों के 32 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी की पार्टी ने मुसलमानों के साथ दलितों की अच्छी आबादी वाले 32 सीटों का चयन कर लिया है।एआईएमआईएम कह रही है कि कुछ और सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार किया जा रहा है।एआईएमआईएम ने यह भी कहा है कि समान विचारधारा वाली पार्टी से गठबंधन करने में कोई गुरेज नहीं है।

पटना।बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी कई महीनों का समय है, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने ऐलान कर दिया है कि बिहार विधानसभा की 243 में से 32 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेंगे। राज्य में एक विधायक वाली ओवैसी की पार्टी ने 22 जिलों में मुसलमानों के साथ दलितों की अच्छी आबादी वाले 32 सीटों का चयन कर लिया है। उन सीटों की सूची जारी कर दी गई है।

एआईएमआईएम कह रही है कि कुछ और सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि सीटों की इस सूची से साफ है कि ओवैसी की पार्टी की निगाहें मुसलमानों के साथ साथ दलितों के वोट पर है। एआईएमआईएम ने आगे यह भी कहा है कि समान विचारधारा वाली पार्टी से गठबंधन करने में कोई गुरेज नहीं है।

भाजपा, राजद और कांग्रेस के विरोध में लड़ेंगे चुनाव

ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने आज कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ साथ राजद और कांग्रेस के विरोध में जनता के बीच जाएगी। बिहार में मुसलमानों के साथ साथ दलितों पर जुल्म किया जा रहा है। उनकी पार्टी मौजूदा सरकार और कांग्रेस-राजद के कारनामों के खिलाफ जनता को गोलबंद करेगी। उन्होंने घोषणा की है कि राज्य के 22 जिलों की 32 सीटों पर वह अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है।

इन 32 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया फैसला

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष ने सीटों की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पार्टी राज्य में कटिहार जिले की बलरामपुर, बरारी, कदवा, पूर्णिया जिले की अमौर और बायसी, अररिया जिले की जोकीहाट, दरभंगा जिले की केवटी, समस्तीपुर जिले की समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र, मधुबनी जिले की बिस्फी और झंझारपुर, मुजफ्फरपुर जिले की बोचहा और साहेबगंज, वैशाली जिले की महुआ, पश्चिमी चंपारण की बेतिया और रामनगर, पूर्वी चंपारण जिले की ढाका और नरकटियागंज, सीतामढी जिले की परिहार और बाजपट्टी, पटना जिले की फुलवारीशरीफ, सीवान जिले की रघुनाथपुर और दरौंदा, गोपालगंज जिले की बरौली, बेगूसराय जिले की साहेबपुरकमाल, भागलपुर जिले की कहलगांव, खगडिया जिले की सिमरी बख्तियारपुर, आरा की शाहपुर, जहानाबाद की मखदुमपुर, गया जिले की इमामगंज, वजीरगंज, औरंगाबाद जिले की औरंगावाबद विधानसभा क्षेत्र, कैमुर जिले की चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में अपना दमखम दिखाएगी।

उपचुनाव में किशनगंज सीट पर दर्ज की थी जीत

यहां उल्लेखनीय है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को बिहार में संभावनाएं नजर आ रही है। पिछले साल हुए उपचुनाव में ओवैसी की पार्टी बिहार में विधानसभा की किशनगंज सीट पर कब्जा कर चुकी है। देश में बिहार ऐसा तीसरा राज्य है जहां ओवैसी की पार्टी का प्रतिनिधि विधानसभा तक पहुंचा है। लिहाजा इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकने की  तैयारी की जा रही है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

राजनीति अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो