लाइव न्यूज़ :

अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक-युवतियों को उपहार देगी आंध्र प्रदेश सरकार, सीएम चंद्रबाबू नायडू की घोषणा

By स्वाति सिंह | Updated: April 18, 2018 22:40 IST

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस योजना का ऐलान करते हुए कहा कि अगर इसके तहत दूसरी जाति में विवाह करने वाली दलित लड़की को सरकार अपनी तरफ से 75 हजार रुपये उपहार के तौर पर देगी।

Open in App

हैदराबाद, 18 अप्रैल: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बुधवार को अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक-युवतियों के लिए उपहार की घोषणा की है।  सरकार ने 'चंद्रन्ना पेल्ली काणुका' वेलफेयर स्कीम एक वेब पोर्टल भी लांच किया है।  समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस योजना का ऐलान करते हुए कहा कि अगर इसके तहत दूसरी जाति में विवाह करने वाली दलित लड़की को सरकार अपनी तरफ से 75 हजार रुपये उपहार के तौर पर देगी।  इसके साथ ही सरकार ने पिछड़े वर्ग की लड़कियों को अन्य जाति के लड़के से शादी करने पर 50 हजार रुपये देने का निर्णय किया है।  इसके अलावा सीएम ने ऐलान किया कि इस योजना के तहत अगर किसी दिव्यांग लड़की या लड़के से शादी करने पर विवाहित जोड़े को 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।  इसके अलावा सरकार ने अपनी योजना में दलित लड़की के अपनी जाति के युवक से विवाह करने पर उसे 40 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने को कहा है।  पिछड़ा जाति में अपनी ही जाति में शादी करने पर 30 हजार रुपये उपहार देने को कहा है। बताया जा रहा है कि इस योजना के लिए राज्य सरकार ने करीब 100 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया है। राज्य सरकार को कैबिनेट की से इस योजना को मंजूरी मिल गई है।  उन्होंने इस योजना को 20 अप्रैल से राज्य में लागू कराने की बात कही है। गौरतलब है कि इससे उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2016-17 में गरीब और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की युवतियों के लिए विवाह अनुदान के योजना की शुरुआत की थी। उसके तहत राज्य सरकार की तरफ से 20 हजार रुपये उपहार के तौर पर देने का प्रावधान किया गया है। 

  

 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसचंद्रबाबू नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

राजनीति अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos