लाइव न्यूज़ :

भाजपा में आते ही मिथुन चक्रवर्ती बोले-मैं एक कोबरा हूं, लोगों को एक बार में डंसकर मार सकता हूं, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 07, 2021 6:19 PM

कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार शाम यहां चक्रवर्ती के निवास पर मुलाकात के बाद घोषणा की थी कि वह रैली में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसंघ प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले महीने मुंबई में अभिनेता के आवास पर उनसे मुलाकात की थी।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष एवं अन्य ने मिथुन चक्रवर्ती का पार्टी में स्वागत किया।चक्रवर्ती को राजनीतिक रूप से जागरूक अभिनेता के रूप में देखा जाता था।

कोलकाताः अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती रविवार को यहां ब्रिगेड परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

मिथुन चक्रवर्ती ने इस मौके पर अपनी एक फिल्म का एक संवाद भी बोले और कहा, ‘‘अमी जोल्धोराओ नोई, बीले बोराओ नोई ... अमि इक्ता कोबरा, ईक चोबोल-ई छोबी (मुझे एक हानिरहित सांप समझने की गलती न करें, मैं एक कोबरा हूं, लोगों को एक बार में डंसकर मार भी सकता हूं)।’’

मिथुन चक्रवर्ती ने यह भी कहा कि उन्हें बंगाली होने पर गर्व है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा जीवन में कुछ बड़ा करना चाहता था, लेकिन कभी भी इतनी बड़ी रैली का हिस्सा बनने का सपना नहीं देखा था, जिसे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किया जाना है। मैं हमारे समाज के गरीब वर्गों के लिए काम करना चाहता था और वह इच्छा अब पूरी होगी।’’

इसके बाद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता ने कहा कि वह हमेशा से वंचितों के लिए काम करना चाहते थे और भाजपा ने उन्हें अपनी आकांक्षा पूरी करने के लिए एक मंच दिया है। इस पर समर्थकों ने खुशी जतायी। तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रह चुके अभिनेता ने सारदा पोंजी घोटाले में नाम आने के बाद 2016 में उच्च सदन की सदस्यता छोड़ दी थी।

उन्होंने हालांकि इसके लिए स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का हवाला दिया था। चक्रवर्ती ने मृणाल सेन की 1976 में आयी फिल्म ‘मृगया’ में एक आदिवासी तीरंदाज की भूमिका निभायी थी, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था। चक्रवर्ती कोलकाता के प्रतिष्ठित स्कॉटिश चर्च कॉलेज के छात्र रहे हैं, जहां से सुभाष चंद्र बोस, नेपाल के प्रथम प्रधानमंत्री बी पी कोइराला और असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बार्दोलोई ने भी पढ़ायी की थी।

चक्रवर्ती को राजनीतिक रूप से जागरूक अभिनेता के रूप में देखा जाता था और अक्सर उन्हें वामपंथी फिल्म निर्देशकों द्वारा अपनी फिल्मों में लिया जाता था। चक्रवर्ती का तृणमूल कांग्रेस में शामिल होना एक हैरानी के तौर पर नहीं आया था। हालांकि, भाजपा में शामिल होने के उनके कदम को उनके पहले के राजनीतिक विचारों के बिल्कुल उलट देखा जा रहा है।

चक्रवर्ती ने हालांकि यह कहते हुए अपने निर्णय का लगातार समर्थन किया है कि वह हमेशा से गरीबों की सेवा करना चाहते थे। चक्रवर्ती 1980 के दशक में बॉलीवुड और पूर्व सोवियत संघ जैसे विदेशी फिल्म बाजारों में एक लोकप्रिय नाम बन गए थे, जब उन्होंने एक्शन फिल्मों, पारिवारिक फिल्मों और संगीत पर आधारित फिल्मों में अभिनय किया। बॉक्स ऑफिस पर उनकी हिट फिल्मों में 'डिस्को डांसर', 'कसम पैदा करने वाले की' आदि थी। बॉलीवुड में अपने करियर के समानांतर, चक्रवर्ती बंगाली फिल्म उद्योग में भी एक स्टार बने।

टॅग्स :मिथुन चक्रबर्तीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शक्ति' विवाद पर पीएम मोदी ने साधा विपक्षी इंडिया गठबंधन पर निशाना, कहा- 'द्रमुक, कांग्रेस कभी दूसरे धर्मों के खिलाफ नहीं बोलते'

भारतLok Sabha Elections 2024: "क्या ममता बनर्जी को नया संविधान लिखने दें?", सुकांत मजूमदार ने तृणमूल द्वारा चुनाव आयोग पर लगाये जा रहे आरोपों पर कहा

क्राइम अलर्टGarden Reach building collapse: '3 फुट गली और 5 मंजिला इमारत', तेजी से बढ़ते अवैध निर्माण को लेकर निवासी खफा, 9 लोगों की मौत और 17 घायल, राहत तेज

भारतSouth India LS polls 2024: 'अबकी बार 400 पार', दक्षिण भारत में 130 सीट, रोड शो कर जनता से जुड़े रहे प्रधानमंत्री मोदी, देखें वीडियो और क्या है आंकड़े

भारतVIDEO: प्रधानमंत्री मोदी ने कोयंबटूर में रोड शो किया, 1998 बम धमाके के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिLok Sabha Elections: पूरे देश में लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा, अशोक सिंह ने चुनाव आयोग में की शिकायत

राजनीतिLok Sabha Elections 2024: संसद मार्ग से जंतर मंतर तक पैदल मार्च निकाला, अशोक सिंह ने कहा- न्याय नहीं तो करेंगे प्रदर्शन...

राजनीतिUP News: दारा सिंह एवं ओम प्रकाश राजभर के मंत्री बनने पर बद्री नाथ का बयान, जनता का करें काम

राजनीतिLok Sabha Elections 2024: चुनावी मौसम के बीच पक्ष और विपक्ष में चल रहे तीर, अबकी बार 'संयोग' का वार, चुनावी समर में उतरा एक और दल

राजनीतिJhansi News 2024: भार्गव ने संकल्प कलश यात्रा का आयोजन किया, माँ गंगा की आरती का आनंद