लाइव न्यूज़ :

TDP-BJP में रारः बीजेपी के 2 मंत्री आंध्र प्रदेश कैबिनेट से देंगे इस्तीफा

By IANS | Updated: March 8, 2018 11:20 IST

केंद्र में टीडीपी के दो मंत्री पी.अशोक गजपति राजू (नागरिक उड्डयन मंत्री) और वाई.एस.चौधरी (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री) गुरुवार सुबह अपना इस्तीफा देंगे।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दो मंत्री गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने जा रहे हैं। दोनों भाजपाई मंत्री राज्य की विधानसभा में वित्त मंत्री वाई.रामकृष्णनुडू के 2018-19 का बजट पेश करने से पहले इस्तीफा देंगे। कमिनेनी श्रीनिवास और पी.मणिक्याला राव ने अमरावती में शुरू हुई मंत्रिमंडल की बैठक से दूरी बना ली है। इस बैठक में बजट को औपचारिक रूप से मंजूरी दी जाएगी।

श्रीनिवास ने कहा कि वह और राव अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नायडू को सौंपेंगे और विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद इसका ऐलान करेंगे। यह ताजा घटनाक्रम आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने के केंद्र सरकार के इनकार के विरोध में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) द्वारा बुधवार रात को नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से समर्थन वापस लेने की घोषणा के बाद सामने आया है।

मुख्यमंत्री नायडू ने यह कदम उठाते हुए कहा था कि केंद्र ने राज्य के साथ अन्याय किया है। इस दौरान चंद्रबाबू नायडू ने संवाददाताओं को बताया था कि केंद्र में टीडीपी के दो मंत्री पी.अशोक गजपति राजू (नागरिक उड्डयन मंत्री) और वाई.एस.चौधरी (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री) गुरुवार सुबह अपना इस्तीफा देंगे।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसचंद्रबाबू नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

राजनीति अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल