लाइव न्यूज़ :

13 जून का इतिहास: आज के दिन हुई थी उपहार सिनेमा में फिल्म देखने पहुंचे 59 लोगों की मौत, जानिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाएं

By भाषा | Published: June 13, 2020 10:00 AM

Open in App
1 / 13
आज का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह ही एक सामान्य सा दिन है, लेकिन यह दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमा में 'बॉर्डर' फिल्म देखने पहुंचे बहुत से लोगों के जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ था। दरअसल शो के दौरान सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लग गई, जो तेजी से अन्य हिस्सों में फैली। आग की वजह से 59 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। घटना की जांच के दौरान पता चला था कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
2 / 13
1290 : खिलजी प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ। लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
3 / 13
1757: बंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया। उस समय उनके पास 1000 यूरोपीय और 2000 भारतीय सैनिकों के अलावा आठ तोपें थीं। (फोटो सोर्स- स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी)
4 / 13
1888: अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
5 / 13
1909 : केरल के पालाघाट में ईएमएस नंबूदरीपाद का जन्म। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
6 / 13
1932: ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने कब्जे में रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
7 / 13
1940 : देश के महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई। उन्हें जनरल ओ डायर की हत्या का दोषी ठहराया गया। जनरल डायर जलियांवाला बाग की त्रासदी के समय पंजाब का गवर्नर था और ऊधम ने उस हत्याकांड का बदला लेने के लिए जालिम की जान ली थी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
8 / 13
1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से तोक्यो पहुंचे।
9 / 13
1997 : राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमा में शो के दौरान आग लगने से 59 लोगों की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
10 / 13
2002: अमेरिका ने एंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।
11 / 13
2005: पॉपस्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी।
12 / 13
2006: नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया। (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
13 / 13
2012: पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेंहदी हसन का निधन।
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAnimal Box Office Collection Day 4: दुनियाभर में 'एनिमल' ने की छप्पर फाड़ कमाई, जानें घेरलू बॉक्स ऑफिस का हाल

भारतनीतीश कुमार की पार्टी के लोकसभा सांसद ने कहा, 'मोदी है तो मुमकिन है', मचा बवाल

कारोबारByju's फाउंडर ने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए उठाया कदम; गिरवी रखा अपना घर, पारिवारिक संपत्ति भी दांव पर

भारतदिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब', अगले हफ्ते तक सुधार की कई संभावना नहीं

भारतChandrayaan-3: इसरो ने चंद्रयान-3 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, चंद्रमा से धरती पर वापस लौटा प्रोपल्शन मॉड्यूल

विश्व अधिक खबरें

विश्वWorld Soil Day 2023: आज है विश्व मृदा दिवस, जानिए क्यों है ये इतना खास और क्या है इतिहास

विश्वIsrael-Hamas War: इजरायल सेना दक्षिण गाजा की ओर बढ़ी, हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,200 से अधिक हुई

विश्वBangladesh general election 2024: बेगमों की जंग में उलझे अंकल सैम!, डॉ. विजय दर्डा का ब्लॉग

विश्वफिलीपीन में बमबारी से दहशत; सेना के जवान अलर्ट, अधिकारियों ने बताया 'इस्लामी आतंकवाद'

विश्वEarthquake in Philippines: फिलीपींस में 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी