लाइव न्यूज़ :

मात्र 12 हजार रूपए में दो दिन के लिए अपने नाम करें ये आईलैंड

By गुलनीत कौर | Updated: January 11, 2018 18:29 IST

सुकून चाहते हैं या बजट हनीमून, दोनों के लिए परफेक्ट है यह आईलैंड।

Open in App

सुकून भरी जिंदगी सभी को चाहिए लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के चलते यह मुमकिन नहीं हो पाता है। फिर भी लोग अपने व्यस्त शेड्यूल से कुछ दिन निकालकर किसी ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जहां उन्हें कोई परेशान ना कर सके। ऐसे में कुछ लोग पर्वतों की ओर रुख करते हैं तो वहीं कुछ धार्मिक/मैडिटेशन संबंधी जगहों को चुनते हैं। लेकिन इन सबसे हटकर एक और जगह भी है भारत में। 

ये है केरल में बना 'विनीज फार्म'... यह एक प्रकार का आईलैंड (टापू) है जिसे फार्म जैसी शक्ल दी गई है। इस आईलैंड को बनाने के पीछे की कहानी बेहद रोचक है। 

ओनर आरम पोल नाम के एक व्यक्ति ने यह आईलैंड अपनी पत्नी को जन्मदिन पर गिफ्ट देने के लिए बनवाया था। इसे बनाने में उसके पिता जो कि खुद इंडियन फारेस्ट सर्विस में थे, उन्होंने ओनर की मदद की। 

अब इस आईलैंड को कमर्शियल रूप से इस्तेमाल में लाया जा रहा है। यहां की सर्विस लाजवाब बताई जाती है और बजट में भी। 

आईलैंड के एक तरफ अष्टमुडी झील है तो दूसरी तरफ कल्लड़ा नदी।

आईलैंड बेहद खूबसूरत है। यहां लकड़ी से बने लग्जरी बेडरूम हैं। इन कमरों में वाई-फाई के साथ टीवी की भी सुविधा है। 

आईलैंड पर आप खुद नेचर के बीचोबीच खाना पका सकते हैं। इसके साथ ही फिशिंग, आर्गेनिक फार्मिंग, बोटिंग जैसी एक्टिविटीज भी मौजूद हैं यहां। 

इस जगह पर जाएं तो कॉटन के कपड़े लेकर जाएं। क्योंकि दक्षिण भारत का मौसम उमस भरा होता है इसलिए शरीर को चिपकने वाले कपड़े ना लेकर जाएं। 

आईलैंड काफी शांत और शहर के शोरगुल से दूर है। वे लोग जो सुकून चाहते हैं उनके लिए तो यह जगह बेस्ट है।

बजट में हनीमून प्लान कर रहे कपल्स के लिए भी यह जगह यादगार बन सकती है। 

विनिज फार्म पर 12 हजार में दो दिन और एक रात के लिए ठहर सकते हैं।

टॅग्स :ट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

पूजा पाठHoli in Uttarakhand 2026: मथुरा-काशी तो बहुत हुए, इस बार देवभूमि में मनाए होली का त्योहार; यादगार रहेगा हर पल

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते