लाइव न्यूज़ :

Yogini Ekadashi 2023 Upay: योगिनी एकादशी 14 को, इस दिन ये 5 उपाय करने से धन-समृद्धि की कामना होगी पूरी

By रुस्तम राणा | Updated: June 13, 2023 15:10 IST

Open in App
1 / 6
Yogini Ekadashi 2023 Upay: हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार योगिनी एकादशी व्रत 14 जून, बुधवार को रखा जाएगा। मान्यता है कि योगिनी एकादशी व्रत विधि-विधान के साथ करने से सारे पाप, रोग और कष्ट मिट जाते हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से व्रती को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। आप भी ये उपाय कर मनोवांछित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
2 / 6
1. योगिनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक कराएं। ऐसा करने से आपके ऊपर जगत के पालनहार की कृपा होगी। धन-धान्य में वृद्धि के साथ मनोकामनाएं भी पूर्ण होंगी।
3 / 6
2. योगिनी एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने से जातकों को अनेक प्रकार के लाभ मिलते हैं। साथ ही पूजा के पश्चात पीले चावल, चने की दाल, केला, गुड़, पीले वस्त्र आदि का दान करना भी अत्यंत लाभकारी होता है।
4 / 6
3. आज के दिन पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसा करने से आप पर भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।
5 / 6
4. इस दिन विष्णु जी के साथ-साथ मां तुलसी की पूजा अवश्य करें। तुलसी मां लक्ष्मी स्वरूपा हैं। शाम के समय तुलसी की वेदिका पर घी का दीपक जलाएं और कम से कम 5 या 11 बार परिक्रमा करें। इस उपाय से आपके जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं नष्ट हो जाएंगी।
6 / 6
5. एकादशी के दिन भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं। खीर में तुलसी का पत्ता डाल दें। इससे श्रीहरि विष्णु आप पर प्रसन्न होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी। ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी का पत्ता न तोड़ें। एक दिन पहले तोड़ सकते हैं।
टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णुहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

पूजा पाठPanchang 15 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 15 April 2026: आज वृषभ राशिवालों के भाग्य में कोई बड़ी उपलब्धि, जानें अपनी राशि का भविष्य

पूजा पाठRashifal 14 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे मेष समेत ये 5 राशि के लोग

पूजा पाठPanchang 14 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग