सूर्य ग्रहण के समापन पर जरूर करें ये काम, ग्रहण के अशुभ प्रभाव से तुरंत मिलेगा छुटकारा

By रुस्तम राणा | Published: October 25, 2022 02:21 PM2022-10-25T14:21:11+5:302022-10-25T14:21:11+5:30

Next

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण काल अशुभ माना जाता है। ग्रहण में सूतक काल का विचार किया है। यह एक प्रकार से अशुभ समयाविधि होती है, जो सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पूर्व लग जाता है और ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है। सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ एवं अन्य प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाने की मान्यता है, कहते हैं इसपर ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ता है।

सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद तुलसी के पौधे पर गंगाजल छिड़कर उसे शुद्धकर लें। सूर्य ग्रहण के समापन पर पूजा घर गंगाजल का छिड़काव जरूर करें।

ग्रहण की समाप्ति के बाद गर्भवती महिला संभव हो तो स्नान कर लें। ग्रहण के बाद तिल और चने की दाल का दान किया जाता है। ग्रहण के समापन पर पूरे घर में पोछा लगाएं।

ग्रहण के बाद स्नान करते समय नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें और देवी-देवताओं के दर्शन करें।