लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव ने एक एक्ट पर रखा था बड़ी बेटी का नाम, जानिए RJD अध्यक्ष के बारे में 10 दिलचस्प बातें

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 10, 2020 14:48 IST

Open in App
1 / 12
भारतीय राजनीति की जब भी बात की जाती है तो उसमें देश के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का नाम जरूर शामिल होता है। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भले ही इस साल 11 जून को अपना 72वां जन्मदिन जेल में मना रहे हों, लेकिन उनकी राजनीतिक यात्रा कई कारणों से बेहद खास भी है। ऐसे में चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे लालू को किसी भी तरह से कम नहीं समझा जा सकता। हम आपको उनके बारे में 10 दिलचस्प बातें बताने वाले हैं।
2 / 12
अपने समय के सबसे कम उम्र के एमपी में लालू प्रसाद यादव का नाम शामिल होता है। साल 1977 में जब वह निचले सदन के लिए चुने गए तब वह केवल 29 वर्ष के थे।
3 / 12
अपने कॉलेज के दिनों के दौरान उन्हें साल 1973 में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ (PUSU) के अध्यक्ष और साल 1970 में महासचिव के रूप में चुना गया था।
4 / 12
सबसे खास बात तो ये है कि अधिकांश लोगों को लगता है कि राजद अध्यक्ष अनपढ़ हैं, जबकि ऐसा नहीं है। लालू प्रसाद यादव ने पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स और एलएलबी किया हुआ है।
5 / 12
किताब 'द मेकिंग ऑफ लालू यादव; द अनमेकिंग ऑफ द बिहार' में लेखक संकर्षण ठाकुर ने बताया कि लालू प्रसाद यादव एक पेड़ के नीचे दरबार लगाते थे।
6 / 12
'पद्मश्री लालू प्रसाद यादव' नामक फिल्म में राजद अध्यक्ष गेस्ट अपीयरेंस में नजर आ चुके हैं।
7 / 12
लालू प्रसाद यादव की वास्तविक उम्र हमेशा एक रहस्य ही रही है क्योंकि वो खुद अपनी जन्म तिथि के बारे में निश्चित नहीं हैं। ऐसे में वो अपने शैक्षिक दस्तावेजों में जानकारी का पालन करते हैं।
8 / 12
बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के लिए 23 सितंबर, 1990 को अयोध्या में रथयात्रा के दौरान लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करवाया और मुस्लिम वोट बैंक को मजबूत किया।
9 / 12
लालू प्रसाद यादव की पत्नी का नाम राबड़ी देवी है, जबकि राबड़ी देवी की बहनों का नाम जलेबी, रसगुल्ला और पान है।
10 / 12
लालू प्रसाद यादव राजनीति में आने से पहले बिहार के वेटेरिनेरी कॉलेज में एक मामूली से क्लर्क की नौकरी करते थे।
11 / 12
मेंटिनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट (MISA) के तहत लालू यादव को इमरजेंसी के दौरान जेल जाना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का नाम इसी कानून पर मीसा रख दिया।
12 / 12
900 करोड़ रुपए के चारा घोटाले में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया गया था। बाद में, अदालत ने राजद अध्यक्ष को दोषी पाया और उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया।
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा