PHOTOS: 160 किलोमीटर की रफ्तार, वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की तस्वीरें वायरल...

By संदीप दाहिमा | Updated: September 2, 2024 13:09 IST2024-09-02T13:09:04+5:302024-09-02T13:09:04+5:30

Next

Vande Bharat Sleeper Train Photos: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को यहां बीईएमएल के कारखाने में वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के प्रोटोटाइप संस्करण का अनावरण किया।

वैष्णव ने संवाददाताओं को बताया कि कोच के आगे के परीक्षण के लिए इसे पटरियों पर चलाए जाने से पूर्व 10 दिन तक उसका कड़ा परीक्षण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों में ट्रेन का परिचालन शुरू होने की संभावना है। वैष्णव ने कहा, ‘‘ वंदे भारत चेयर कार के बाद हम वंदे भारत स्लीपर कार पर काम कर रहे थे। इसका निर्माण अब पूरा हो गया है।

इन ट्रेन को आज परीक्षण के लिए बीईएमएल प्रतिष्ठान से बाहर निकाला जाएगा।’’ वंदे भारत स्लीपर कोच के प्रोटोटाइप का ठीक से परीक्षण होने के बाद उत्पादन श्रृंखला प्रारंभ होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम डेढ़ साल बाद उत्पादन श्रृंखला प्रारंभ करेंगे। तब व्यावहारिक रूप से हर महीने दो से तीन ट्रेन का संचालन प्रारंभ होगा।’’

मंत्री ने कहा कि नयी ट्रेन का डिजाइन बनाना बहुत जटिल काम है। वंदे भारत स्लीपर कार में कई नई सुविधाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम वंदे भारत ट्रेन के डिजाइन में लगातार सुधार कर रहे हैं। हम अनुभव से सीख रहे हैं और इसमें सुधार कर रहे हैं। वंदे भारत मेट्रो के लिए भी यही सिद्धांत अपनाया जाएगा।’’