लाइव न्यूज़ :

पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजनाः एक बार लगाएं पैसा, हर माह मासिक आय, जानें डिटेल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 4, 2021 19:12 IST

Open in App
1 / 7
हर इंसान कुछ ना कुछ बचत करना चाहता है। वित्तीय साधन में निवेश करना चाहता हैं। पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (पोस्ट ऑफिस एमआईएस) बाजार में एक ऐसी सुपरहिट स्‍माल सेविंग्‍स स्‍कीम है, जिसमें सिर्फ एकबार आपको पैसा लगाना पड़ता है।
2 / 7
इस योजना की परिपक्वता अवधि 5 वर्ष है और जैसे ही आप अपने पांच वर्ष पूरे करेंगे, आपको मासिक आय मिलने लगेगी। इस योजना में निवेश करने के लिए डाकघर में बचत खाता होना जरूरी है।
3 / 7
डाकघर मासिक आय योजना आवेदन के साथ आपको फॉर्म भरने के लिए निकटतम डाकघर जाना होगा या आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड करना होगा। आपको अपने आईडी प्रूफ और 2 पासपोर्ट साइज फोटो के लिए अपना आधार कार्ड या पासपोर्ट या वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस देना होगा। व्यक्ति को नॉमिनी का नाम भी बताना होगा।
4 / 7
इस खाते को खोलने के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है, जिसे आप नकद या चेक द्वारा भुगतान कर सकते हैं। हालांकि योजना की परिपक्वता अवधि पांच वर्ष है, एक बार जब आप इसे पूरा कर लेते हैं, तो परिपक्वता अवधि को और 5-5 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है। 
5 / 7
सिंगल अकाउंट में मैक्सिमम 4.5 लाख रुपए का निवेश कर सकते हैं। वहीं, ज्वाइंट खाते में निवेश की लिमिट 9 लाख रुपए है। इंडिया पोस्ट के मुताबिक मासिक आय योजना पर सालाना 6.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
6 / 7
किसी को भी पैसे की सख्त जरूरत है।लेकिन निकासी एक साल बाद। नियम के मुताबिक अगर एक साल से तीन साल के बीच पैसा निकाला जाता है तो जमा राशि का 2 फीसदी वापस कर दिया जाएगा। अगर आप खाता खोलने के 3 साल बाद मैच्योरिटी से पहले किसी भी समय पैसा निकालते हैं, तो आपकी जमा राशि का 1 प्रतिशत काटकर वापस कर दिया जाएगा।
7 / 7
एमआईएस (MIS ) एक संयुक्त खाता सुविधा भी प्रदान करता है, जहां 2-3 लोग एक साथ खाता खोल सकते हैं। इस खाते के बदले में प्राप्त होने वाली आय को प्रत्येक सदस्य को समान रूप से दिया जाता है। आप किसी भी समय संयुक्त खाते को एकल खाते में परिवर्तित कर सकते हैं। एकल खाते को संयुक्त खाते में भी बदला जा सकता है।
टॅग्स :पोस्ट ऑफिस स्कीमभारत सरकारदिल्लीPostal Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'