लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी थिम्पू से भारत के लिए रवाना, भूटान नरेश जिग्मे खेसर और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने हवाई अड्डे पर विदा किया, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: November 12, 2025 15:27 IST

Open in App
1 / 5
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को भूटान की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा समाप्त कर नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय सहायता से निर्मित 1,020 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ वार्ता की।
2 / 5
भूटान नरेश प्रधानमंत्री मोदी को हवाई अड्डे पर विदा करने आए। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह यात्रा भारत-भूटान द्विपक्षीय मित्रता को और गहरा करेगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाएगी।’’ मोदी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को व्यापक चर्चा के बाद पुनात्सांचु-2 परियोजना का उद्घाटन किया।
3 / 5
इस परियोजना से उत्पादित बिजली दोनों देशों को आपूर्ति की जाएगी। भारत ने भूटान में ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 4,000 करोड़ रुपये की रियायती ऋण सुविधा की भी घोषणा की। मोदी ने बुधवार को भूटान में आयोजित वैश्विक शांति प्रार्थना उत्सव में नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के साथ ‘कालचक्र एम्पॉवरमेंट’ समारोह का उद्घाटन किया।
4 / 5
इससे पहले, बुधवार को मोदी ने भूटान के पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात की और कहा कि वह दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए वर्षों से उनके द्वारा किए गए व्यापक प्रयासों की सराहना करते हैं।
5 / 5
मोदी ने मंगलवार को चांगलीमेथांग स्टेडियम में भूटान के चौथे ‘ड्रुक ग्यालपो’ जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और भूटान के बीच सदियों से गहरा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध रहा है और इस ‘महत्वपूर्ण अवसर’ पर भाग लेना उनकी प्रतिबद्धता थी।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीभूटानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए