लाइव न्यूज़ :

PM Kisan Yojana: नए साल पर किसानों को तोहफा देंगे पीएम मोदी, 10 करोड़ अन्नदाताओं को 20000 करोड़ रुपये करेंगे ट्रांसफर  

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 29, 2021 18:12 IST

Open in App
1 / 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल के पहले दिन एक जनवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ की 10वीं किस्त जारी करेंगे।
2 / 7
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री एक जनवरी को दोपहर 12.30 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 10वीं किस्त जारी करेंगे और साथ ही करीब 351 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिए 14 करोड़ रुपये से अधिक का ‘‘इक्विटी ग्रांट’’ भी जारी करेंगे।
3 / 7
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे। पीएम-किसान योजना के तहत प्रति वर्ष 6,000 रुपये की राशि को 2000 रुपये की तीन मासिक किस्तों में प्रत्येक चौथे माह किसानों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित किया जाता है।
4 / 7
मोदी ने इस योजना की औपचारिक रूप से शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक समारोह में की थी। इस योजना की शुरुआत देश भर के सभी खेतीहर किसानों के परिवारों को आय सहायता प्रदान करके किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था, ताकि उनकी कृषि और संबद्ध गतिविधियों के साथ-साथ घरेलू व्यय की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
5 / 7
पीएमओ ने कहा कि इस योजना के तहत अब तक किसानों के खातों में 1.6 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।
6 / 7
पीएमओ ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री करीब 351 किसान उत्पादक संगठनों के लिए 14 करोड़ रुपये से अधिक का ‘‘इक्विटी ग्रांट’’ भी जारी करेंगे।
7 / 7
पीएमओ ने कहा, ‘‘इससे 1.24 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।’’ इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान उत्पादक संगठनों से संवाद करेंगे और फिर वह उन्हें संबोधित भी करेंगे। 
टॅग्स :Farmersनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावUttar Pradesh Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए