लाइव न्यूज़ :

Photos: मुंबई के परेल इलाके में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 4 की मौत, 16 घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 22, 2018 14:21 IST

Open in App
1 / 7
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार सुबह क्रिस्टल टावर के एक फ्लोर पर आग लग गई, जिसकी सूचना दमकलकर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए।
2 / 7
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिन्दमाता सिनेमा के पास स्थित 17 मंजिला क्रिस्टल टावर की अलग-अलग मंजिलों से दर्जनों लोगों को सुरक्षित बचाया गया। आग पर काबू पा लिया गया है और अब ‘कूलिंग ऑपरेशन’ चल रहा है।
3 / 7
मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख पी. एस. रहांगदले ने बताया कि टावर की 12वीं मंजिल पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को सुबह आठ बजकर बत्तीस मिनट पर मिली। आग लगने के कारण उठा धुंआ तेजी से फैला और इमारत में रहने वाले लोग सीढ़ियों आदि पर फंस गये।
4 / 7
स्थानीय नगर निकाय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, धुंए की वजह से कम से कम 20 लोग बीमार हो गये। उन्हें केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल हुए अन्य 16 लोगों में छह महिलाएं हैं।
5 / 7
सभी का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। निकाय के अनुसार, मृतकों में से दो की पहचान बबलू शेख (36) और शुभदा शेलके (62) के रूप में हुई है।
6 / 7
इससे पहले आठ अगस्त को चैंबूर में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के प्लान्ट में भीषण आग लग गई थी। आग लगने से 21 लोग घायल हो गए थे।
7 / 7
वहीं, पांच अगस्त को मुंबई के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में आग लग गई थी, जिससे इस हादसे में सैकड़ों दस्तावेज और अन्य वस्तुएं क्षत्तिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी।
टॅग्स :मुंबईअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज