लाइव न्यूज़ :

Mumbai Rains in Pics: मुंबई में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी, लोगों के घरों में घुसा पानी

By स्वाति सिंह | Updated: August 4, 2020 12:01 IST

Open in App
1 / 10
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देर रात से काफी तेज बारिश हे रही है, जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया है।
2 / 10
वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले दो दिन तक भारी बारिश होने की आशंका के चलते बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मुंबई और राज्य के कुछ अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
3 / 10
यहां पिछले 10 घंटों में 230 मिमी से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने चेतावनी जारी की है कि मुंबई में मंगलवार दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर हाइटाइड आने की संभावना है जिसके चलते समुद्र में 4.51 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी।
4 / 10
लोगों को सलाह दी गयी है कि वह समुद्र तटों और अन्य निचले इलाकों से दूर रहे। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार मुंबई में हो रही भारी बारिश का असर यातायात पर भी पड़ रहा है।
5 / 10
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में आज के लिए भारी बारिश के अपने पूर्वानुमान को बदलकर अत्यधिक भारी बारिश कर दिया है और इसके मद्देनजर आज रेड अलर्ट जारी किया है।
6 / 10
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अत्यधिक भारी बारिश के पूर्वानुमान का मतलब है कि मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पुणे और रत्नागिरी में अगले 24 घंटे में 204.5 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होगी।
7 / 10
मौसम विभाग ने मछुआरों को भी सलाह दी है कि वे बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूर्वी तट पर गहरे समुद्र में नहीं जाएं।
8 / 10
आईएमडी के ओडिशा केंद्र ने कहा कि मंगलवार को बंगाल की उत्तरी खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। इससे राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने मछुआरों को छह अगस्त तक गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है क्योंकि 50 किमी प्रति घंटे तक की गति वाली हवाएं चल सकती हैं।
9 / 10
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है जहां अभी तक मानसून बहुत सक्रिय नहीं रहा है। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों-दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में उमस भरा मौसम बना हुआ है।
10 / 10
इन राज्यों में पिछले सप्ताह मानसून सक्रिय था। यह अब दक्षिण की ओर बढ़ गया है।
टॅग्स :मुंबई बारिश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोनोरेल बीच रास्ते में ही रुकी, सवार 17 यात्रियों को निकाला, देखिए वीडियो

भारतIMD Weather Updates: उत्तर भारत में कहर बरपा रहे मेघ, 26 राज्यों में बारिश का अलर्ट; महाराष्ट्र में येलो अलर्ट

भारतMumbai Rain: महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड अलर्ट, मुंबई में लोकल ट्रेनें रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद; फ्लाइटों के लिए चेतावनी जारी

भारतVIDEO: भारी बारिश के बीच बिजली गुल होने से मुंबई मोनोरेल हुई खराब, यात्रियों को किया गया रेस्क्यू

भारतMaharashtra Floods: नांदेड़ में 8 की मौत, मुंबई में रिकॉर्ड 300 मिमी बारिश, उफान पर मीठी नदी, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील