लाइव न्यूज़ :

Mumbai Lok Sabha Elections 2024: बॉलीवुड में जश्न-ए-लोकतंत्र!, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर ने डाले वोट, देखें फोटो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 20, 2024 12:24 IST

Open in App
1 / 9
Mumbai Lok Sabha Elections 2024: बॉलीवुड कलाकारों अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया। महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है। राज्य की इन 13 में से छह सीट मुं‍बई की हैं।
2 / 9
Mumbai Lok Sabha Elections 2024: अक्षय कुमार ने जुहू में मतदान करने के बाद कहा, ''मैं अपने भारत को विकसित व मजबूत बनाना चाहता हूं और अपना वोट डालते हुए मैंने यह बात अपने दिमाग में रखी। सभी भारतीयों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके लिए क्या सही है और फिर मतदान करना चाहिए।'' भारतीय नागरिकता प्राप्त होने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार मतदान किया है।
3 / 9
Mumbai Lok Sabha Elections 2024: बांद्रा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े फरहान अख्तर ने कहा, ''मेरा वोट अच्छे शासन के लिए। ऐसी सरकार जो सभी लोगों को ध्यान में रखे और हमें एक बेहतर शहर दे।'' अभिनेता-निर्माता ने लोगों, विशेष तौर पर युवाओं से मतदान करने का आग्रह किया। अख्तर ने कहा, ''मैंने किसी से सुना कि युवा लोग गर्मी की शिकायत कर रहे हैं लेकिन इतनी गर्मी तो नहीं है इसलिए घर से बाहर निकलें और वोट करें।''
4 / 9
Mumbai Lok Sabha Elections 2024: पूर्व सांसद और अभिनेता परेश रावल, अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा, श्रिया शरण और फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर सहित बॉलीवुड की अन्य कई हस्तियों ने वोट डाला। आशुतोष ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए 'एक्स' पर लिखा, ''मतदान करें क्योंकि आपके पास विकल्प है। मतदान करें क्योंकि यह आपका कर्तव्य है। मतदान करें क्योंकि यह आपका अधिकार है।''
5 / 9
Mumbai Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मुंबई के कई हिस्सों में सोमवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उद्योगपति अनिल अंबानी और अभिनेता अक्षय कुमार सहित प्रमुख हस्तियों ने मतदान के शुरुआती घंटों में अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान के शुरुआती घंटों में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक, अभिनेत्री जान्हवी कपूर, अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और मराठी थिएटर अभिनेता प्रशांत दामले ने मतदान किया।
6 / 9
Mumbai Lok Sabha Elections 2024: मुंबई के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही बड़ी संख्या में लोग कतारों में खड़े होकर अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। मुंबई उत्तर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा कि मुंबई के लोग देश के बेहतर भविष्य के लिए मतदान कर रहे हैं।
7 / 9
Mumbai Lok Sabha Elections 2024: मुंबई उत्तर मध्य सीट से भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। मुंबई उत्तर मध्य सीट से चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने अपनी बांह पर एक बैंड पहन रखा था जिस पर 'मैं संविधान रक्षक' लिखा हुआ था और वह मतदान केंद्र पर संविधान की एक प्रति ले कर गईं थीं। विले पार्ले में एक मतदाता ने कहा, ''मैंने गर्मी से बचने के लिए जल्दी मतदान करने का फैसला किया।'' एक अन्य मतदाता ने कहा, 'मैं पहले मतदान करना चाहता हूं और फिर काम पर जाउंगा।'
8 / 9
इरा खान।
9 / 9
अभिनेता अक्षय कुमार ने भारत की नागरिकता दोबारा पाने के बाद पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग किया। राम नाईक और मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर ने यहां एक ही मतदान केंद्र पर मतदान किया। मुंबई दक्षिण सीट से शिवसेना उम्मीदवार यामिनी जाधव ने मतदान के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने चुनाव-प्रचार अभियान के दौरान विभिन्न मुद्दों को उठाया है। उन्होंने कहा, 'हम असली शिवसेना हैं।' मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से शिवसेना के उम्मीदवार रवींद्र वायकर, मुंबई दक्षिण मध्य सीट से राहुल शेवाले और शिवसेना (यूबीटी) के अनिल देसाई ने भी सुबह-सुबह मतदान किया।
टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४मुंबईइरा खानआमिर खानसलमान खानशाहरुख खानचुनाव आयोगनरेंद्र मोदीअक्षय कुमारपरेश रावल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'