लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः उज्जैन के बारापत्थर गांव में हजारों पेड़ों की बलि, कॉलोनी के लिए तैयार की जा रही जमीन

By बृजेश परमार | Updated: July 8, 2019 20:50 IST

Open in App
1 / 11
उज्जैन जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर महिदपुर तहसील के बेचिराग गांव (जहां कोई आबादी नहीं) बारापत्थर गांव में कालोनी के लिए विकसित की जा रही जमीन पर हजारों वृक्षों की बलि दे दी गई है।
2 / 11
शांति समिति की बैठक में मामला सामने आने के बाद मौके पर पहुंचे अतिरिक्त तहसीलदार भी लकड़ी का जखीरा देख कर दंग रह गए हैं। तहसील प्रशासन ने जमीन मालिक के विरूद्ध पंचनामा बनाया है।
3 / 11
सोमवार को महिदपुर तहसील की शांति समिति की बैठक थी। इस बैठक में तहसील के पटवारी हल्का नंबर 75 के बारापत्थर गांव में अवैध रूप से बडे पैमाने पर वृक्षों की कटाई का मामला सामने आने पर एसडीएम आर एम त्रिपाठी ने अतिरिक्त तहसीलदार राजेन्द्र गुहा को स्थल पर जांच के लिए भेजा था।
4 / 11
स्थल पर जांच के लिए श्री गुहा और पटवारी क्रमश: फैजल खान , शिखा बडोदिया और वन पाल कैलाश ठाकुर अमले के साथ पहुंचे थे।
5 / 11
तहसीलदार श्री गुहा के अनुसार वे झारड़ा में अतिरिक्त तहसीलदार के पद पर हैं।जिस क्षेत्र में वृक्ष कटे हैं वहां अनिता चिकोदिया तहसीलदार हैं। उनके अनुसार स्थल पर करीब एक हजार से अधिक वृक्षों की कटाई की गई है।
6 / 11
स्थल पर दो हजार क्विंटल से ज्यादा लकड़ी पडी हुई है।जमीन जिस पर वृक्ष काटे गए हैं वह करीब 106 बीघा के लगभग है।इसमें से काफी जमीन पर खेती नहीं होती है।
7 / 11
उनके मुताबिक न तो इस जमीन का कोई डायवर्शन हुआ है और न ही जमीन के वृक्षों को काटने की ही कोई अनुमति दी गई है।पुरी जमीन राजस्व की है। इस जमीन पर बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है।काटे गए वृक्षों में आम,जामुन,नीम, बबूल,खेजड़ा शामिल है।
8 / 11
मौके पर जमीन मालिक के विरूद्ध पंचनामा बनाया गया है जिसे एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा।
9 / 11
स मामले में दस्तावेजों में दर्ज जमीन के मालिक अर्पित चौपड़ा के मोबाईल नंबर 8889831044पर संपर्क करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि जमीन उनकी है.
10 / 11
हजारों पेड़ो के काटने का मुद्दा सुनने के बाद उनका कहना था कि मुझे आवाज ठीक नहीं आ रही है मैं आपको लगाता हुं उसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका।
11 / 11
टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट