लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Weather: मुंबई में भारी बारिश, अगले 24 घंटे के लिए ‘यलो’ अलर्ट जारी

By संदीप दाहिमा | Updated: July 18, 2023 13:35 IST

Open in App
1 / 5
मुंबई और उसके उपनगरों में सोमवार को रातभर भारी बारिश हुई। मौमस विभाग ने मंगलवार के लिए क्षेत्र में अत्यधिक बारिश का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुईं और सुबह व्यस्त समय में एक एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन खराब होने से परेशानी और बढ़ गई। रेल यात्रियों ने लोकल ट्रेन के 20 से 25 मिनट की देरी से चलने की शिकायत की। (फोटो- ANI)
2 / 5
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात बांद्रा, दहिसर, चेंबूर, फोर्ट, माटुंगा, बायकुला और शहर के अन्य इलाकों में भारी बारिश हुई। उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह बारिश की तीव्रता कम होने के कारण कहीं भी जलभराव की समस्या नहीं उत्पन्न हुई, लेकिन कई जगहों पर सड़क यातायात मामूली रूप से प्रभावित रहा। (फोटो- ANI)
3 / 5
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ठाणे जिले के अटगांव स्टेशन पर गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, लेकिन अधिकारियों ने कुछ ही देर में दूसरे इंजन की व्यवस्था की। मानसपुरे के अनुसार, मार्ग पर संचालित ट्रेन को लूप लाइन से चलाया गया। कुछ यात्रियों ने शिकायत की कि मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं सुबह से ही 10-15 मिनट की देरी से चल रही थीं और इंजन खराब होने की घटना के बाद ज्यादातर ट्रेन सेवाओं में 20 से 25 मिनट का विलंब हुआ। (फोटो- ANI)
4 / 5
यात्रियों ने दावा कि कुछ उपनगरीय ट्रेन को रद्द किए जाने के कारण प्लेटफार्म और अन्य रेलगाड़ियों में अत्याधिक भीड़ हो गई। पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि उसके सभी मार्ग पर उपनगरीय सेवाएं सामान्य हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन विभाग (बेस्ट) की बस सेवाएं सामान्य रहीं और बारिश के कारण उनके मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। (फोटो- ANI)
5 / 5
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र ने मंगलवार सुबह आठ बजे जारी दैनिक पूर्वानुमान में मुंबई और उपनगरों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी मुंबई के अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में कोलाबा वेधशाला में 102.4 मिलीटर और सांताक्रूज वेधशाला में 109.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
टॅग्स :महाराष्ट्रमौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर