लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ का कहर, अब तक 85 मरे, काजीरंगा नेशनल पार्क में 66 पशुओं की मौत, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 15, 2020 15:53 IST

Open in App
1 / 11
असम में बाढ़ से बेकाबू हालात, काजीरंगा नेशनल पार्क में 66 पशुओं की मौत हो गई है। असम में 85 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा राज्य के 28 जिलों में 33 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
2 / 11
आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बारपेटा है जहां 5.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।
3 / 11
धुबरी में 4.11 लाख, मोरीगांव 4.08 लाख और दक्षिण सालमाड़ा जिले में 2.25 लाख लोग प्रभावित हैं। बाढ़ के चलते सोमवार को 27 जिलों में करीब 22 लाख लोग प्रभावित हुए थे।
4 / 11
बाढ़ के चलते 1.28 लाख कृषि भूमि पानी में डूब गई है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज धेमाजी जिले के जोनाई का दौरा कर बाढ़ के हालात की समीक्षा की। उन्होंने लखीमपुर और अपने विधानसभा क्षेत्र माजुली में व्याप्त हालात का भी जायजा लिया।
5 / 11
होजई, धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, सोनितपुर, उदालगुड़ी, दरांग, बक्सा, नलबाड़ी, बारपेटा, चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमाड़ा, गोलपाड़ा, कामरूप, मोरीगांव, कामरूप महानगर, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और कार्बी आंगलोंग में बाढ़ का पानी घुस गया था।
6 / 11
ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का उफान मारता पानी काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश कर गया है, जिससे बाघ और अन्य जानवरों को जान बचाने के लिये मानव आबादी और ऊंचे इलाकों की ओर भागना पड़ा।
7 / 11
असम में भारी बारिश के बाद बाढ़ का कहर जारी है। राज्य के 28 जिले बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह से प्रभावित हैं। हर साल बारिश के मौसम में असम में इसी तरह की तबाही मचती है और जान-माल का नुकसान होता है।
8 / 11
भूस्खलन के कारण भी 25 के करीब लोगों की जान चली गई है, वहीं बाढ़ के कारण 85 लोगों की मौत हो गई है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक सोमवार को लखीमपुर, बारपेटा, बोंगाईगांव, कामरूप, गोलाघाट और शिवसागर जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
9 / 11
हालात बिगड़ने के बाद लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घरों में पानी भर चुका है। दुकानें आधी डूब चुकी हैं, सड़कें गायब हैं। बिजली ट्रांसफर्मर, घर की चारदीवारी सब पानी में डूबने लगे हैं।
10 / 11
लगातार मिट्टी के कटान से पेड़ धराशायी हो रहे हैं. तो सड़कों पर पानी ही पानी है और उसी आफत में दौड़ रही हैं गाड़ियां. असम के चिरांग जिले में आसमानी आफत टूटते ही बाढ़ का पानी तांडव मचाने लगा है।
11 / 11
असम में बाढ़ के कहर से हुए नुकसान के बीच राहत एवं बचाव अभियान जारी, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार बाढ़ के कारण अब तक 85 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
टॅग्स :असममौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागएनडीआरएफबाढ़नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए