लाइव न्यूज़ :

Delhi में Pollution से लोग बेहाल, गैस चैंबर बनी राजधानी, जानें हाल

By संदीप दाहिमा | Updated: November 3, 2023 17:19 IST

Open in App
1 / 5
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ऐसे समय 'राजनीतिक पर्यटन' में व्यस्त होने का आरोप लगाया, जब राष्ट्रीय राजधानी के लोग गंभीर वायु प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''केजरीवाल सरकार की निष्क्रियता और संवेदनहीनता की वजह से दिल्ली 'गैस चैंबर' में तब्दील हो गई है।''
2 / 5
राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। सचदेवा ने एक बयान में कहा, ''आनंद विहार में एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 700 तक पहुंच गया है। सिर्फ कल (बृहस्पतिवार को) ही पंजाब में पराली जलाने की करीब 1600 घटनाएं सामने आईं।
3 / 5
दिल्ली के लिए अगले 48 घंटे बेहद खतरनाक हैं।'' सचदेवा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 'स्मॉग टावर', 'एयर प्यूरिफायर' और पानी का छिड़काव करने वाले यंत्रों की स्थिति के बारे में पूछा। उन्होंने कहा, ''दुर्भाग्यवश केजरीवाल राजनीतिक भ्रमण करने में व्यस्त हैं और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने वाला कोई नहीं है।
4 / 5
दिल्ली के लोग खुजली व सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानियों की शिकायत कर रहे हैं और बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इन सभी के लिए सिर्फ केजरीवाल ही जिम्मेदार हैं।'' भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भारी प्रदूषण के कारण लोग बाहर निकलते ही बीमार पड़ रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी में लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा करीब 12 वर्ष तक घट रही है। उन्होंने आरोप लगाया, ''इन सबसे दूर केजरीवाल लोगों को उनके हाल पर छोड़कर राजनीतिक भ्रमण में व्यस्त हैं।
5 / 5
भाजपा की दिल्ली इकाई के सचिव हरीश खुराना ने कहा कि केजरीवाल को पंजाब के मुख्यमंत्री से पराली जलाने की घटनाओं के बारे में जानकारी लेनी चाहिए। पंजाब में 'आप' सत्ता में है। खुराना ने कहा कि पंजाब में एक नवंबर को पराली जलाने के जितने मामले सामने आए उतने हरियाणा में पूरे अक्टूबर में दर्ज नहीं किए गए। हरियाणा में भाजपा नीत गठबंधन की सरकार है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में अक्टूबर में पराली जलाने के 1296 मामले सामने आए जबकि पंजाब में सिर्फ एक नवंबर को ही 1921 घटनाएं दर्ज की गईं।
टॅग्स :दिल्लीवायु प्रदूषणस्मोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति