लाइव न्यूज़ :

बद्रीनाथ मंदिर के सिंहद्वार में आयी हल्की दरारों की मरम्मत का कार्य जारी

By संदीप दाहिमा | Updated: September 14, 2023 19:54 IST

Open in App
1 / 5
उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार में पिछले सालों में आयी हल्की दरारों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। (Photo ANI)
2 / 5
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बृहस्पतिवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया कि बदरीनाथ मंदिर के सिंह द्वार में कोई नयी दरार नहीं देखी गयी है और ना ही मंदिर क्षेत्र में भू-धंसाव हो रहा है। (Photo ANI)
3 / 5
बीकेटीसी ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) द्वारा मंदिर के सिंहद्वार में पहले से आयी हल्की दरारों का मरम्मत कार्य किया जा रहा है और वर्तमान में वहां कोई नयी दरार नहीं देखी गयी है। (Photo ANI)
4 / 5
बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने 2022 में राज्य सरकार को पत्र लिखकर बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार पर आयी हल्की दरारों के विषय में अवगत कराया था जिस पर कार्रवाई करते हुए उसने एएसआई से इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा। (Photo ANI)
5 / 5
इसी क्रम में पिछले साल जुलाई में एएसआई ने मरम्मत की कार्य योजना तैयार की और अक्टूबर में सिंहद्वार की दरारों पर ग्लास टायल्स लगा दी गईं ताकि यह पता लग सके कि दरारें कितनी चौड़ी हो रही हैं। हालांकि, इन दरारों में कोई खास बदलाव नहीं दिखा, जिसके बाद इस साल नौ अगस्त को एएसआई ने मरम्मत कार्य शुरू किया है। विज्ञप्ति के अनुसार, मरम्मत के पहले चरण में सिंह द्वार के दायीं ओर ट्रीटमेंट कार्य किया जा चुका है जबकि बायीं ओर की दरारों पर काम अभी होना है। (Photo ANI)
टॅग्स :बद्रीनाथ मन्दिरउत्तराखण्डTemple
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा