लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Exams 2024-25: सीबीएसई ने छात्रों को दी खुशखबरी, 2024-25 में इस दिन से होंगे पेपर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2024 15:20 IST

CBSE Board Exams 2024-25: सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘बोर्ड ने 2025 की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से कराने का फैसला किया है।’’ 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे10वीं की परीक्षाएं 28 दिन में और 12वीं की परीक्षाएं 47 दिन में संपन्न हुईं। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जिसमें 93.6 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।दसवीं कक्षा के नतीजों में 94.75 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं और लड़कों की तुलना में 2.04 प्रतिशत अधिक छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।

CBSE Board Exams 2024-25: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा अगले साल 15 फरवरी से होंगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने सोमवार को यह घोषणा की। इस वर्ष की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज घोषित किए गए और दोनों कक्षाओं में लड़कों की तुलना में अधिक छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। भारद्वाज ने कहा, ‘‘बोर्ड ने 2025 की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से कराने का फैसला किया है।’’ इस वर्ष भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुई थीं।

दसवीं कक्षा के नतीजों में 94.75 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण

10वीं की परीक्षाएं 28 दिन में और 12वीं की परीक्षाएं 47 दिन में संपन्न हुईं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जिसमें 93.6 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि दसवीं कक्षा के नतीजों में 94.75 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं और लड़कों की तुलना में 2.04 प्रतिशत अधिक छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।

उन्होंने कहा कि 47 हजार से अधिक छात्रों ने इस परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वहीं 2.12 लाख से अधिक विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि 1.32 लाख से अधिक छात्रों को ‘कंपार्टमेंट’ श्रेणी में रखा गया है और इसमें पिछले साल की तुलना में मामूली कमी आई है।

12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम में 87.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सोमवार को घोषित 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम में 87.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं और लड़कों के मुकाबले अधिक संख्या में लड़कियों ने बाजी मारी है। पिछले वर्ष 87.33 प्रतिशत विद्यार्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे।

1,16,145 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए

अधिकारियों ने कहा कि इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 91.52 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं और यह संख्या उत्तीर्ण हुए लड़कों की तुलना में 6.4 प्रतिशत अधिक है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सीबीएसई के कक्षा 12वीं के नतीजों में कुल 24,068 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं, वहीं 1,16,145 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि 1.22 लाख से अधिक छात्रों को ‘कंपार्टमेंट’ श्रेणी में रखा गया है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में थोड़ी कम है। इस साल 7,126 केंद्रों पर हुई सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 16.21 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई.एनआईसी.इनसीबीएसई 12वी रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, डिजीलॉकर और आधिकारिक साइट पर तुरंत चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार