लाइव न्यूज़ :

Mumbai Hoarding Collapse Case: घाटकोपर हादसे पर सेलेब्स ने जताया दुख, विजय वर्मा, सोनी राजदान ने कही ये बात

By अंजली चौहान | Updated: May 14, 2024 10:30 IST

Mumbai Hoarding Collapse Case: मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर विजय वर्मा और सोनी राजदान ने प्रतिक्रिया दी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए जबकि कुछ की कथित तौर पर जान चली गई।

Open in App

Mumbai Hoarding Collapse Case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अचानक मौसम बदलने के कारण तेज बारिश और तूफान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मुंबई के घाटकोपर इलाके में बारिश और तूफान के कारण एक बड़ा बिल बोर्ड गिर गया जिससे दर्दनाक हादसा हो गया।हादसे की चपेट में आकर करीब 14 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं, 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे महाराष्ट्र में सनसनी मच गई। प्रशासन ने सख्ती से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।

भिनेता विजय वर्मा और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने बिलबोर्ड गिरने की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, "ओह नहीं।" सोनी राजदान ने भी इस हादसे पर प्रतिक्रिया दी। पत्रकार फेय डिसूजा द्वारा साझा की गई एक पोस्ट के कमेंट बॉक्स में उन्होंने कहा, "भयानक।" 

गौरतलब है कि 13 मई की शाम करीब 4.30 बजे छेदा नगर जिमखाना के पास भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक ऊंचा होर्डिंग गिर गया। होर्डिंग गिरने की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में शामिल हो गई और इसके नीचे फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला। हालांकि, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त भूषण गगरानी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि पेट्रोल पंप के पास विज्ञापित होर्डिंग अवैध रूप से लगाया गया था।

इलाके में 100 फुट लंबा बिलबोर्ड गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक अन्य घायल हो गए।  इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की।

प्रतिकूल मौसम की स्थिति ने मुंबई हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन को भी प्रभावित किया, जबकि ट्रेन सेवाओं में देरी हुई। होर्डिंग गिरने से पूजा जंक्शन (वडाला) नॉर्थ बाउंड और फ्रीवे टनल ट्रॉम्बे साउथ पर यातायात प्रभावित हुआ।

टॅग्स :मुंबई बारिशसोनी राजदानमुंबई पुलिसमुंबईएकनाथ शिंदेबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल