लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh Assembly elections 2024: लाइन में आकर वोट डालिए, इतना कहते ही वाईएसआरसीपी विधायक शिवकुमार ने खोया आपा, मतदाता पर लात-घूंसे की बारिश, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2024 17:05 IST

Andhra Pradesh Assembly elections 2024: वाईएसआरसीपी राज्य की सभी 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देAndhra Pradesh Assembly elections 2024: मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया और मारपीट की नौबत आ गई। Andhra Pradesh Assembly elections 2024: वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Andhra Pradesh Assembly elections 2024: जनता ने पिछले पांच वर्षों के दौरान सबसे अच्छा शासन देखा है।

Andhra Pradesh Assembly elections 2024: आंध्र प्रदेश के 175 विधानसभा और 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सोमवार को मतदाता सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) वाईएस जगन मोहन रेड्डी और तेलूगू देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुबह मतदान करने वालों में शामिल हैं। इस बीच मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया और मारपीट की नौबत आ गई। 

वाईएसआरसीपी विधायक और राज्य विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार ए शिवकुमार ने गुंटूर के तेनाली में एक मतदाता पर हमला किया। वोट डालने के लिए कतार में खड़े मतदाता ने विधायक की लाइन कूदने की कोशिश पर आपत्ति जताई और बिना इंतजार किए अपना वोट डाल दिया। बदले में विधायक ने मतदाता के साथ मारपीट की। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के एक विधायक ने सोमवार को यहां एक मतदान केंद्र पर मतदान के लिए कतार में खड़े एक व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। हालांकि उक्त व्यक्ति ने भी इसके जवाब में विधायक को थप्पड़ जड़ दिया। विधायक ने थप्पड़ उस व्यक्ति को मारा जिसने उनके कतार तोड़ने पर सवाल किया था।

यह घटना गुंटूर जिले के तेनाली में तब हुई जब वाईएसआरसीपी के स्थानीय विधायक ए. शिव कुमार ने कतार तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया और मतदाताओं में से एक ने इसे लेकर उनसे सवाल कर दिया। पुलिस ने बताया कि इसको लेकर गुस्साये विधायक ने व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया, हालांकि उक्त व्यक्ति ने भी इसके जवाब में विधायक को थप्पड़ जड़ दिया।

विधायक को थप्पड़ मारे जाने से नाराज उनके समर्थकों ने उक्त व्यक्ति पर अपना गुस्सा निकाला। पुलिस के एक अधिकारी ने उस घटना के बारे में बताया जिसके परिणामस्वरूप यह झड़प हुई। उन्होंने कहा, ‘‘वह (वाईएसआरसीपी विधायक) मतदान करने जा रहे थे और वह कतार तोड़कर आगे बढ़े लेकिन किसी (मतदाता) ने इस पर आपत्ति जतायी।’’

पुलिस ने बताया कि विधायक और मतदाता के बीच पहले कहा-सुनी हुई और उसके बाद विधायक ने उसे थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने बताया कि मतदाता के पलटवार करने के बाद विधायक के समर्थकों ने उसकी पिटायी कर दी और उस पर घूंसे बरसाये।

हालांकि बाद में पुलिस और अन्य मतदाताओं ने बाद में उन्हें रोका। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने इस घटना को लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में है। राज्य में लोकसभा की 25 सीट और विधानसभा की 175 सीट के लिए सोमवार को एकसाथ चुनाव हुआ।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024Jagan Mohan Reddyएन चन्द्रबाबू नायडूआंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४वाई एस जगमोहन रेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारतAndhra Pradesh Accident: मार्कापुरम में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 10 यात्रियों की झुलस कर मौत; वीडियो वायरल

कारोबारविश्व आर्थिक मंचः सीएम फडणवीस, एन चंद्रबाबू, रेवंत रेड्डी, मोहन यादव पहुंचेंगे दावोस, 130 देश से 3000 वैश्विक नेता और 60 राष्ट्राध्यक्ष शामिल, देखिए 5 दिन शेयडूल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज