लाइव न्यूज़ :

PM Modi Nomination: इतने बजे नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, जानिए समय चुनने के पीछे का महत्व

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 14, 2024 11:35 IST

PM Modi Nomination: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बार 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में सीट जीती। कांग्रेस ने वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को खड़ा किया है। यह तीसरी बार है जब अजय राय लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी का सामना करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मोदी ने दश्वमेध घाट पर पूजा की।प्रधानमंत्री सुबह 11:40 से दोपहर 12 बजे के बीच वाराणसी से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।भाजपा और मोदी का गढ़ वाराणसी में लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा।

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मोदी ने दश्वमेध घाट पर पूजा की। प्रधानमंत्री सुबह 11:40 से दोपहर 12 बजे के बीच वाराणसी से अपना नामांकन (Nomination) पत्र दाखिल करेंगे। हालांकि, उनके पर्चा दाखिल करने के लिए समय चुनने के पीछे एक शुभ महत्व है।

14 मई को गंगा सप्तमी के साथ पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषि द्विवेदी के अनुसार, शास्त्रों में ग्रहों की स्थिति के कारण यह संयोग बताया गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषि द्विवेदी ने कहा, "मान्यता है कि इस दिन कोई भी काम करने से मनोकामना पूरी होती है। पुष्य नक्षत्र में कोई भी कार्य किया जाए तो उसका पूरा होना निश्चित माना जाता है।"

नमो घाट के बाद मोदी बाबा काल भैरव मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे और नामांकन के लिए अपनी फाइल लेंगे। वाराणसी से पर्चा दाखिल करने के बाद प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और मंत्रियों के साथ बैठक कर सकते हैं। भाजपा और मोदी का गढ़ वाराणसी में लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बार 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में सीट जीती। कांग्रेस ने वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को खड़ा किया है। यह तीसरी बार है जब अजय राय लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी का सामना करेंगे। 

2019 के लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी ने 6,74,664 से अधिक वोटों के साथ सीट जीती और 63.6 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। 2014 में पीएम मोदी ने दो लोकसभा सीटों- गुजरात के वडोदरा और उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चुनाव लड़ा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीलोकसभा चुनाव 2024varanasi-pc
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?