लाइव न्यूज़ :

मालगाड़ी पटरी पर खड़ी दूसरी मालगाड़ी से टकराई, 18 डिब्बे पटरी से उतरे,  हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर बाधित, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 28, 2022 21:22 IST

Open in App
1 / 6
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार को एक मालगाड़ी पटरी पर खड़ी दूसरी मालगाड़ी से टकरा गई। इस घटना में मालगाड़ी के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए।
2 / 6
रेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के जामगांव रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आज शाम करीब चार बजकर 15 मिनट पर एक मालगाड़ी अन्य मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है।
3 / 6
अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। इस्पात सामानों से लदी दोनों मालगाड़ियां बिलासपुर की ओर जा रही थीं। उन्होंने बताया कि जामगांव रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी मालगाड़ी जब निकलने वाली थी तभी अचानक एक अन्य मालगाड़ी उसी पटरी पर आ गई और दूसरी मालगाड़ी से जा टकराई।
4 / 6
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर रेल मंडल के अधिकारियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है।
5 / 6
इस मार्ग पर रेत यातायात बहाल होने में कुछ समय लगने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों के संबंध में जानकारी मिल सकेगी।
6 / 6
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारण दो यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है तथा तीन ट्रेनों को उनके गंतव्य तक पहुंचने से पहले रोक दिया गया है। इसके अलावा छह ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
टॅग्स :छत्तीसगढ़भारतीय रेलमुंबईकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?