चंद्रयान-3 ने चांद की नई तस्वीरें भेजीं, कैमरे में कैद हुआ नजारा
By संदीप दाहिमा | Updated: August 22, 2023 15:26 IST2023-08-22T15:21:39+5:302023-08-22T15:26:48+5:30

भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3, 23 अगस्त को 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा।

आज 22 अगस्त को ISRO ने मिशन की जानकारी दी है।

इसके साथ ही इसरो ने चांद की नई तस्वीरें और वीडियो शेयर की है।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग में 15 से17 मिनट लगेंगे, अगर भारत सफल होता है तो चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन जाएगा।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के आखिरी 15 मिनट काफी अहम माने जा रहे हैं, इन्हें Last Minutes Of Terror कहा जाता है।

















